Stock Market Holiday 2024: अगले साल एनएसई में इतने दिन नहीं कर पाएंगे कोई निवेश, देंखे छुट्टियों का कैलेंडर

Stock Market Holiday 2024: रिलीज में 14 व्यापारिक छुट्टियों और अन्य 5 छुट्टियों की सूची है जो सप्ताहांत पर आती हैं। यह सूची कैपिटल मार्केट और फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) के लिए लागू है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-13 02:55 GMT

Stock Market Holiday 2024: साल 2023 के आखिरी महीना दिसंबर का पहला पखवाड़ा बीत चुका है और अब आखिरी पखवाड़ा बीतते ही नया साल लग जाएगा, लेकिन उससे पहले अगले होने वाली छुट्टियों की सूची संस्थानों की ओर से जारी कर दी जा रही हैं। अगर स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि साल 2024 में कितने दिन स्टॉक मार्केट बंद रहने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार को अगले कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए व्यापारिक छुट्टियों की अपनी सूची जारी की है। रिलीज में 14 व्यापारिक छुट्टियों और अन्य 5 छुट्टियों की सूची है जो सप्ताहांत पर आती हैं। यह सूची कैपिटल मार्केट और फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) के लिए लागू है।

2024 की व्यापारिक छुट्टियों की सूची

1. 26 जनवरी (शुक्रवार)- गणतंत्र दिवस

2. 08 मार्च (शुक्रवार)-महाशिवरात्रि

3. 25 मार्च (सोमवार)- होली

4. 29 मार्च (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे

5. 11 अप्रैल (गुरुवार) - ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

6. 17 अप्रैल (बुधवार)- श्री राम नवमी

7. 01 मई (बुधवार)- महाराष्ट्र दिवस

8. 17 जून (सोमवार)- बकरीद

9. 17 जुलाई (बुधवार)- मोहर्रम

10. 15 अगस्त (गुरुवार) - स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

11. 02 अक्टूबर (बुधवार)- महात्मा गांधी जयंती

12. 01 नवंबर (शुक्रवार)- दिवाली लक्ष्मी पूजन

13. 15 नवंबर (शुक्रवार)- गुरुनानक जयंती

14. 25 दिसंबर (बुधवार)- क्रिसमस

अन्य छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार

1. 14 अप्रैल (रविवार)- डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती

2. 21 अप्रैल (रविवार)- श्री महावीर जयंती

3. 07 सितंबर (शनिवार)- गणेश चतुर्थी

4. 12 अक्टूबर (शनिवार)- दशहरा

5. 02 नवंबर (शनिवार)- दिवाली-बालिप्रतिपदा

मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद होगा ऐलान

इसके अलावा दिवाली के दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग 01 नवंबर (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग के समय की घोषणा नहीं की गई है। इस पर एनएसई ने कहा कि इसके लिए समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा। वहीं, इन 14 दिनों की छुट्टी के अलावा पांच अन्य छुट्टियां शनिवार-रविवार को आई हैं और ये भी नॉन-ट्रेडिंग डे होंगी।

Tags:    

Similar News