Petrol Ka Dam: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का हाल

Petrol Ka Dam: सप्ताह के पहले ही दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल कीमत अधिकतम 30 से 31 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-14 02:33 GMT

पेट्रोल पंप (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: सप्ताह के पहले ही दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Ki Kimat) में फिर आग लगी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल कीमत (Diesel Ki Kimat) अधिकतम 30 से 31 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत (Petrol Ki Kimat) भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

हालांकि कल इन ईंधनों के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन इससे पहले लगातार दो दिनों तक बढ़ोतरी हुई थी। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol Ka Dam) 96.41 रुपये जबकि डीजल का दाम (Diesel Ka Dam) 87.28 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में (Diesel-Petrol Price) पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये व डीजल की कीमत 94.70 रुपये प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में पिछले 25 दिनों से बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल (Aaj Petrol Ka Rate) 6.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत (Petrol Ka Dam Kitna Hai Aaj)

आज देश के प्रमुख महानगरों जैसे- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Diesel-Petrol Price) इस प्रकार हैं।

शहर का नाम

पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली

 96.41 

87.28

मुंबई

  102.58 

94.70

चेन्नई

   97.69 

91.92

कोलकाता 

96.34 

90.12

भोपाल

     104.59 

95.91

रांची

          92.51 

92.13

बेंगलुरु

         99.63 

92.52

पटना

          98.49 

92.59

लखनऊ

93.63

87.68

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत (How to Check Petrol Diesel Price)

उपभोक्ता अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम आसानी से जान सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

रोज 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

बताते चलें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है। बताते चलें कि कल यानी 11 जून को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol ki Kimat) 95.85 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल की कीमत (Diesel ki Kimat) 86.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। इस साल पेट्रोल की कीमतों में लगभग 14 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

Tags:    

Similar News