Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी की नई Price List, होली पर क्या आपके यहां कम हुई दरें?

Petrol Diesel Price Today : भारत ने रूस से रियायती दरों पर बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का सौदा किया है। आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ेंगी नहीं और कम ही होंगी।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-18 07:38 IST

फोटो--सोशल मीडिया से 

Petrol Diesel Price 18 March 2022 : देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज, 18 मार्च के लिए पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट (petrol and diesel prices) जारी कर दी हैं। बीते चार महीनों की ही तरह शुक्रवार को भी देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तेल की कीमतें (Fuel Price) स्थिर हैं। जबकि, देश के चुनिंदा राज्यों की राजधानियों जिनमें, लखनऊ(Lucknow Petrol Price), जयपुर, पणजी, पटना आदि में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। 

दूसरी तरफ, रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच भारत सहित कुछ अन्य देशों ने किसी एक का पक्ष न लेते हुए बीच का रास्ता चुना है। दरअसल, इस युद्ध की वजह से दुनिया के समीकरण बदलते दिख रहे हैं। लेकिन, इस बीच भारत को रूस के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने का भी मौका मिला। जिसका फायदा भारत को हुआ भी है। भारत ने रूस से 30 लाख बैरल क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल का सौदा पक्का कर लिया है। इस तेल को भारत ने भारी छूट पर खरीदा है। रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती दरों पर तेल सहित अन्य वस्तुओं की पेशकश की थी। जिसका भारत ने आगे बढ़कर फायदा उठाया। 

इसी के तहत भारत की प्रतिष्ठित सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कच्चे तेल (Crude oil) की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों की तुलना में रूस से बड़ी छूट पर करीब 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। जिसके बाद अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल जल्द की कीमतें कम हो सकती हैं।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.14 रुपए और डीजल 79,95 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.10 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 10.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.18 रुपए तो डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.48 रुपए और डीजल 86.99 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.32 रुपए और डीजल 90.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.55 रुपए और डीजल 87.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.00 रुपए और डीजल 87.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.44 रुपए और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे... Also Read - Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी में आज फिर बड़ी गिरावट, होली में जूलरी खरीदने का बेस्ट टाइम

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News