Petrol Diesel Price Today: रूस के बाद अब इस देश ने की भारत को तेल की पेशकश, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल !

Petrol Diesel Price Today: भारत ने हाल ही में रूस से सस्ते तेल का सौदा किया है। अब ईरान की इस नई पेशकश से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी की दरों से भी नीचे जा सकती है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-20 07:00 IST

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Price 20 March 2022 : देश की तेल कंपनियों ने आज, 20 मार्च को पेट्रोल-डीजल की नई दरें (petrol and diesel prices) जारी कर दी हैं। कई राज्यों की राजधानियों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ(Lucknow Petrol Price) जयपुर, शिलांग में जहां पेट्रोल सस्ता हुआ तो वहीं NCR क्षेत्र नोएडा में महंगा। पटना, शिमला, बेंगलुरु सहित कई राजधानियों में कीमतें स्थिर रहीं। 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) सहित वैश्विक हलचल की वजह से कच्चे तेल (crude oil) की बढ़ती कीमतों के बीच तेल के मोर्चे पर भारत के लिए एक और राहत भरी की खबर आई है। दरअसल, ईरान ने भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद तथा तेल एवं गैस के निर्यात के लिए रुपया-रियाल व्यापार (Rupee-Rial Trade) फिर से शुरू करने की पेशकश की है। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने यह पेशकश की है। उन्होंने कहा, अगर दोनों देश रुपया-रियाल व्यापार फिर से शुरू करें तो द्विपक्षीय व्यापार करीब 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। बता दे, कि ईरान लंबे समय तक भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान पर प्रतिबंध के बाद भारत को वहां से आयात रोकना पड़ा था।

इस प्रकार होगा फायदा

रुपया-रियाल व्यापार तंत्र दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के साथ सीधा सौदा करने तथा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता लागत से बचने में मदद कर सकता है। याद करें, भारत और ईरान के बीच व्यापार निपटान के लिए एक विनिमय तंत्र हुआ करता था, जिसके तहत भारतीय तेल आयातक एक स्थानीय ईरानी बैंक को रुपए में भुगतान कर रहे थे। इस धन का उपयोग करते हुए तेहरान भारत से आयात कर रहा था। इससे ईरान भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया था। मगर, ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद इसमें काफी गिरावट आई।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.57 रुपए और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.94 रुपए और डीजल 90.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.81 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 10.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.29 रुपए और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.37 रुपए और डीजल 90.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.45 रुपए और डीजल 87.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.00 रुपए और डीजल 87.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News