Petrol Diesel Price Today: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Hike : देश में 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आखिरी बार दिवाली के मौके पर 4 नवंबर 2021 को कीमतें कम हुई थी।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-22 07:21 IST

petrol diesel price

Petrol Diesel Price 22 March 2022 : रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा और पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही जिस बात की संभावना जताई जा रही थी, वही आज हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल कीमतों (petrol and diesel price) में इजाफा हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजार में तेल के दाम बढ़ने की वजह से हुआ है। पेट्रोल और डीजल की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

गौरतलब है, कि पेट्रोल-डीजल की दरों में ये बढ़ोतरी 137 दिन बाद हुए हैं। आखिरी कीमत वृद्धि 4 नवंबर 2021 को हुआ था। आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो चुकी हैं।

राजधानी दिल्ली में अब ये है भाव 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल 87.47 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा। पेट्रोल के दाम 80 पैसे बढ़कर 96.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल कल 95.45 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा था। वहीं, डीजल के दाम में भी 80 पैसे की वृद्धि के बाद 86.71 रुपए प्रति लीटर पर भाव जा पहुंचा है। कल तक यह 87.51 रुपए प्रति लीटर पर था। 

इस वजह से बढ़ी कीमतें

दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लगातार क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ गई। हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला। कच्चे तेल के भाव एकाएक 81 डॉलर से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद ही इन कीमतों में नरमी देखी गई। लेकिन, सोमवार 21 मार्च को एक बार फिर उछाल देखने को मिला। ये महंगाई सिर्फ क्रूड ऑयल कीमतों में वृद्धि की वजह से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपए में गिरावट का असर भी माना जा रहा है। 

IOCL के मुताबिक मुंबई में नई दरें 

भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की नई दरों के मुताबिक, देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 109.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। वहीं, डीजल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। बीते चार महीने से यह 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। 

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव :

-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.21 रुपए और डीजल 87.47 रुपए प्रति लीटर

-मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपए और डीजल 95.00 रुपए प्रति लीटर

-चेन्नई में पेट्रोल 102.16 रुपए और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर

-कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपए और डीजल 90.62 रुपए प्रति लीटर है।  

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News