Petrol Ka Dam: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव

देश में ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी का दौर अब थम गया है। दिवाली के मौके केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों में बड़ी राहत दी गई थी। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की है।

Update:2021-11-06 07:29 IST
पेट्रोल डीजल रीफिलिंग (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Petrol Ka Dam: देश में ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी का दौर अब थम गया है। दिवाली के मौके केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों में बड़ी राहत दी गई थी। जिसके बाद आज शनिवार (06 नवंबर 2021) को लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today) में कोई वृद्धि नहीं की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol ka dam) 103.97 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

जानकारी के लिए बता दें, कि बीते दिनों केंद्र की तरफ से पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई थी। यह कटौती केंद्र सरकार के ईंधनों पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी के कारण आई थी। सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल-डीजल पर राहत देकर लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ घटाया था। बुधवार को जब तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली तब तक देश के कई राज्यों में पेट्रोल तो छोड़िए, डीजल की कीमतें भी 100 रुपए से ऊपर पहुंच गई थी।

देश के कुछ प्रमुख शहरों में क्या है आज ईंधन का रेट?

-दिल्ली में आज पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए तो डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए तो डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गांधीनगर में पेट्रोल 95.35 रुपए तो डीजल 89.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)?

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. 
यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSPलिख कर 9223112222 नंबर पर भेज मैसेज भेज कर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News