Petrol Ka Dam: लखनऊ में आज पेट्रोल ₹95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए लीटर, जानें आपके शहर में क्या है भाव

सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को भी ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले एक हफ्ते से देश में ईंधन की दरों में स्थिरता बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Update:2021-11-12 07:14 IST

फोटो--सोशल मीडिया से 

Petrol Ka Dam: सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को भी ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले एक हफ्ते से देश में ईंधन की दरों में स्थिरता बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आज लगातार आठवें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की तेजी नहीं देखने को मिली है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि नहीं होना देश के आम जन के लिए राहत देने वाली खबर है। याद रहे, कि दिवाली के अवसर पर केंद्र सरकार की तरफ से आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों में बड़ी राहत दी गई थी।

आज उसी राहत को आगे बढ़ाते हुए लगातार आठवें दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today) में कोई वृद्धि नहीं की। शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की ओर से जारी नए प्राइस लिस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम (Petrol ka dam) 103.97 रुपए है, जबकि डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

गौरतलब है, कि केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था। तेल की कीमतों में यह कमी केंद्र द्वारा ईंधनों पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कमी के कारण आई थी।

देश के कुछ प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट?

-दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपए और डीजल 87.01 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-श्रीगंगानगर पेट्रोल 114.01 रुपए और डीजल 98.39 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।


कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)?

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

petrol diesel price unchanged on 12 november 2021 petrol ka dam aaj ka petrol diesel ka dam kya hai kitna badha एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिख कर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News