Petrol Ka Dam: राजधानी में एक लीटर पेट्रोल का दाम कितना है, आज डीजल की कीमत क्या है, यहां चेक करें रेट

Petrol Ka Dam : एक लीटर पेट्रोल का दाम इतना अधिक होने पर विशेषज्ञों का कहना था कि अगर दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो साल 2021 के अंत तक पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर हो सकती है।

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update: 2021-08-15 03:04 GMT

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Petrol Ka Dam: ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। एक महीना हो गया है और ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल पंप जाने में लोगों को अब कुछ राहत तो महसूस होती ही होगी कि कम से कम पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। वैसे मौजूदा समय में पेट्रोल का जो दाम है, वो पहले से ही ज्यादा है। अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार हैं। वहीं कई ऐसे राज्य और शहर हैं जहांं पेट्रोल की कीमत 105 रुपए से लेकर 110 रुपए प्रति एक लीटर तक है। एक लीटर पेट्रोल का दाम इतना अधिक होने पर विशेषज्ञों का कहना था कि अगर दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो साल 2021 के अंत तक पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर हो सकती है। डीजल के दाम भी जुलाई के पहले तक जिस रफ्तार से बढ़ रहे थे, ऐसे में कई शहरों में डीजल का दाम भी सैकड़ा पहुंच चुका था। कुछ शहरों में तो 99 रुपए तक डीजल की कीमत हो गई, हालांकि 13 जुलाई के बाद डीजल के रेट पर ब्रेक लग गया, जिससे डीजल के दाम पिछले एक महीने से नहीं बढ़े हैं।

आज पेट्रोल का दाम क्या है

Petrol Ka Dam Kya Hai- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का दाम लगातार कम होता जा रहा है, इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। एक महीने से भारत में ईंधन का दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आज का पेट्रोल का दाम भी स्थिर है। आज भी पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.9 रुपए लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 107.89 रुपए लीटर और मुंबई में डीजल 97.51 रुपए का मिल रहा है।

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi Petrol Price)

101.9

मुंबई में पेट्रोल का दाम (Mumbai Petrol Price) 

107.89

चेन्नई में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Chennai)

102.55

कोलकाता पेट्रोल का दाम (Calcutta Petrol Rate)

102.14

लखनऊ में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Lucknow)

98.98

भोपाल में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Bhopal)

110.27

जयपुर में पेट्रोल का दाम (Petrol Rate Jaipur)

108.78

पटना में पेट्रोल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

आज डीजल का दाम क्या है 

Diesel Ka Dam Kya Hai- 13 जुलाई के बाद से डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी डीजल का दाम पिछले दिनों जैसा है। राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत आज 89.93 रुपए है और मुंबई में डीजल 97.51 रुपए का मिल रहा है।

शहर (City Petrol Price)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में डीजल का दाम (Delhi Diesel ka Dam)89.93
मुंबई में डीजल कितने का है (Mumbai Me Diesel Kitne ka hai)97.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

90.28

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

95.32

पेट्रोल का दाम कब कम होगा (Petrol Ka Dam Kab Kam Hoga)

जिस तरह से ईंधन के दाम राहत दे रहे हैं और तेल उत्पादन करने वाले देश कच्चे तेल के प्रोडक्शन को बढ़ाने की तैयारी में हैं, उससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत में पेट्रोल के दाम इस हफ्ते कम हो सकते हैं। हालांकि अभी दाम में ज्यादा गिरावट नहीं आने की संभावना है लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम कम होने से मौजूदा समय में जिन 125 शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रूपए पार कर चुका है, वहां के ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

पेट्रोल 100 के पार कहां (Petrol 100 Rs Ke Par)

वैसे तो लगभग देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल प्राइज आसमान छू रहा है। 125 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा की कीमत में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत बहुत ज्यादा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 110 रुपए के पार है, तो राजस्थान के जयपुर में 108 रुपए से ज्यादा महंगा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.89 रुपए प्रति लीटर है।

Tags:    

Similar News