Petrol Ka Dam: 500-1000 का पेट्रोल भरवाने से पहले जान लीजिए प्रति लीटर तेल का दाम, आज का फ्यूल रेट क्या है

Petrol Ka Dam : पेट्रोल पंप पर रोजाना वाला नया ईंधन का रेट लिखा दिखाई देता रहता है, जिससे आपको पता चल जाता है कि आज पेट्रोल का दाम कितना है और डीजल की कीमत क्या है।

Update: 2021-08-03 03:24 GMT

पेट्रोल पंप पर भीड़ (File Photo)

Petrol Ka Dam : वाहन चालकों का भी गजब हाल है... हां आपकी ही बात हो रही है। आप में से ज्यादा लोग पेट्रोल पंप पर जाते हैं, पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं, जेब से एक कड़कड़ाती नोट निकालकर दे आते हैं और ये भी नहीं जान पाते कि आज पेट्रोल का दाम कितना है। अपनी दो पहिया और चार पहिया में अपने जो पेट्रोल या डीजल भरवाया है, उसकी प्रति लीटर कीमत क्या है। जरूरत भी क्या है, पेट्रोल पम्प पर हम लीटर में कम और रुपयों में ज्यादा ईंधन भरवाते है। जैसे- 500 का पेट्रोल भर दो भाई, टंकी फुल कर दो...

3 अगस्त पेट्रोल-डीजल का रेट (Fuel Rate 3 August 2021)

लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि जिस ईंधन का हमे रोजाना इस्तेमाल होता है, उसकी कीमत भी रोजाना बदलती है। कभी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो कभी घटते हैं। रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए जाते हैं। ये नए रेट भारत की सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं, जैसे- भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum),  हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और इंडियन ऑयल मिल (Indian Oil Mill)। 


वैसे तो पेट्रोल पंप पर रोजाना वाला नया ईंधन का रेट लिखा दिखाई देता रहता है, जिससे आपको पता चल जाता है कि आज पेट्रोल का दाम कितना (Aaj Petrol Ka Dam Kitna hai) है और डीजल की कीमत क्या है (Aaj Diesel Ki Kimat Kya hai), लेकिन आप पहले से पेट्रोल की कीमत जानकर तय कर सकते है कि क्या आज पेट्रोल भरवाने जाया जा सकता है या थोड़ा और ईंधन का रेट कम होने का इंतजार किया जाए। इसके लिए भी ग्राहकों को सहुलियत दी जाती है कि पेट्रोल पंप जाने से पहले घर पर बैठे बैठे ही डीजल पेट्रोल की कीमत जान सकें। 

पेट्रोल रेट जानने का आसान स्टेप (Petrol Ka Rate Kaise Karen Check)

पेट्रोल का दाम को चेक करना बेहद आसान है। बस इसके लिए चाहिए होता है आपको अपना मोबाईल। इन आसान स्टेप्स को फाॅलो करके आप रेट जान सकते हैं। 

अगर आपको इंडियन ऑयल का पेट्रोल रेट जानना है तो RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दीजिए।

आप बीपीसीएल के ग्राहक हैंं तो RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एचपीसीएल से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो वहां का रेट जानने के लिए HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

जाहिर है कि कभी कभी पेट्रोल और डीजल का दाम न पता होने पर आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस बेहद आसान तरीके से आप खुद ही घर से निकलने से पहले पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। 


आज का डीजल पेट्रोल का दाम क्या है (Aaj Ka Diesel Petrol Ka Dam Kya Hai)

पिछले महीने की 15 जुलाई से पेट्रोल के दाम में अभी तक बदलाव नहीं हुआ है। 15 दिनों से ज्यादा हो गया है जब पेट्रोल और डीजल का दाम न तो बढ़ा है और न घटा है। आज की बात करें तो ग्राहकों को आज भी पेट्रोल डीजल के रेट में इजाफा न होने से राहत मिली है। 

यहां ये बताना जरूरी है कि राज्यों के हिसाब से पेट्रोल डीजल का रेट अलग अलग होता है। जैसे दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की अलग अलग कीमत होगी। तो आप अपने शहर को पेट्रोल -डीजल का भाव जान लीजिए।

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

101.9

89.93

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

107.89

97.51

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

102.55

94.44

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

102.14

93.08

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

98.98

90.32

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

110.27

98.72

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

108.78

99.08

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

104.31

95.57

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

105.31

95.32


Tags:    

Similar News