Petrol Ka Dam: ग्राहकों को झटका, दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए के पार, जानिए डीजल का दाम कितना बढ़ा

Petrol Ka Dam: राजधानी दिल्ली में लगातार 3 दिन से पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद आज पेट्रोल का दाम 100.27 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम भी 17 पैसे महंगा हो गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update:2021-07-07 06:55 IST

पेट्रोल 100 रुपए के पार (Concept Image)

Petrol Ka  Dam: पेट्रोल का दाम जिन शहरों में 100 रुपए तक नहीं पहुंचा था, वहां भी अब पेट्रोल सैकड़ा पार कर चुका है। राजधानी दिल्ली में लगातार 3 दिन से पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद आज पेट्रोल का दाम 100.27 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का दाम भी 17 पैसे महंगा हो गया। लखनऊ में भी पेट्रोल 100 रुपए के करीब पहुंच चुका है और जिस तरीके से रोजाना पेट्रोल -डीजल के रेट बढ़ रहें हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल पेट्रोल 125 रुपए तक महंगा हो जाएगा।

पेट्रोल का दाम क्या है आज (Petrol Ka Dam Kya Hai Aaj)

आज के ताजा पेट्रोल के रेट पर नजर डालें तो एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 35 पैसे बढ़ गई। कोलकाता में ये दाम 39 पैसे ज्यादा हो गया। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना ईंधन के ताजा दाम जारी करती हैं। इसी कड़ी में आज इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today) जारी कर दी हैं।

आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट (Petrol Diesel Rate)

शहर (City Petrol Price)

आज पेट्रोल का दाम (Aaj Ka Petrol Ka Dam)

आज डीजल का दाम (Aaj Ka Diesel Ka Dam)

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम (Delhi Petrol Diesel Price)

100.2789.59

मुंबई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Mumbai)

106.3197.15

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Chennai)

101.1194.12

कोलकाता पेट्रोल-डीजल का दाम (Calcutta Petrol Diesel Rate)

100.2992.56

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Lucknow)

97.3989.97

भोपाल में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Bhopal)

108.5898.36

जयपुर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Rate Jaipur)

107.0798.71

पटना में पेट्रोल-डीजल का दाम (Patna Petrol Ka Rate)

102.4695.05

बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल का दाम (Today Bangalore Petrol Diesel Price)

103.6294.95

सबसे महंगा पेट्रोल कहां मिल रहा है (Sabse Mehnga Petrol Kaha Mil raha Hai)

वैसे तो लगभग देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल प्राइज आसमान छू रहा है। 100 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा की कीमत में है। लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत बहुत ज्यादा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108 रुपए के पार है, तो राजस्थान के जयपुर में 107 रुपए से ज्यादा महंगा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106 रुपए प्रति लीटर है।

रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमत कब बदलती (Petrol Diesel Ki Kimat Kab Badlti Hai) है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

SMS से पता करें पेट्रोल और डीजल की कीमत (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप पेट्रोल पंप जाए बिना, घर बैठे पता कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर एक SMS भेजना होगा। SMS करने के लिए RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेज देना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो कि आपको IOCL की वेबसाइट से आसानी से मिल जाएगा।
Tags:    

Similar News