Petrol Ka Dam: पेट्रोल का दाम 104 रुपए के पार, डीजल ने दिया तगड़ा झटका

Petrol Ka Dam: आज पेट्रोल का रेट 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं आज डीजल का रेट भी 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। दिल्ली मेे आज पेट्रोल 96.66 रुपए प्रति लीटर और 97.41 रुपए प्रतिलीटर का हो गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-16 02:07 GMT

Petrol Pump (Social Media)

Petrol Ka Dam: बुधवार को पेट्रोल का दाम बढ़ गया है। वहीं डीजल की कीमत (Diesel Ki Kimat) में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। आये दिन पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के बढ़ते दाम आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। पेट्रोल के साथ साथ अब डीजल का दाम (Diesel Price) भी आसमान छू रहा है। आज पेट्रोल का रेट (Aaj Petrol Ka Rate) 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं आज डीजल का रेट (Aaj Diesel Ka Rate) भी 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है।

आज पेट्रोल का दाम कितना है (Petrol Ka Dam Aaj Kitna Hai)

मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 102.64 रुपए पहुंच गए। वहीं डीजल का दाम पिछले महीने 87.79 रुपए था, लेकिन जून में डीजल का प्राइज 94.76 रुपए हो गया। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। वही डीजल का दाम भी लगभग सैकड़ा पार करने के करीब पहुंच गया है। प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम (Aaj Petrol Ka Dam) जारी किये जाते हैं।

आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) जैसे इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) जारी की। आज पेट्रोल का भाव (Petrol Ka Bhav) और डीज़ल का भाव (Diesel Ka Bhav) फिर से बढ़ गया। दिल्ली मेे आज पेट्रोल 96.66 रुपए प्रति लीटर और 97.41 रुपए प्रतिलीटर का हो गया।

आपके शहर में पेट्रोल -डीजल का रेट आज का


शहरपेट्रोल का दाम प्रति लीटरडीजल की कीमत प्रति लीटर
दिल्ली96.6687.41
मुंबई102.8294.84
चेन्नई97.9194.04
कोलकाता96.5890.25
भोपाल104.8596.05
लखनऊ93.8897.81
जयपुर103.3596.43
पटना98.7392.72
बेंगलुरु99.8992.66
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव (How to Check Petrol Diesel Price)  ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।  
रोजाना 6 बजे बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Tags:    

Similar News