R Krishnakumar Passed Away: नहीं रहे रतन टाटा के करीब आर कृष्णकुमार, मुंबई में दिल का दौर पड़ने से हुआ निधन

R Krishnakumar Passed Away: उनके निधन की सूचना टाटा ग्रुप ने दी। वे टाटा ग्रुप के कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। कृष्णकुमार का अंतिम संस्कार सोमवार शाम साढ़े चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान भूमि में किया जाएगा।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-02 11:05 IST

R Krishnakumar passed away (सोशल मीडिया) 

R Krishnakumar Passed Away:  टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के करीबी रहे आर कृष्णकुमार का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आर कृष्णकुमार का निधन मुंबई स्थित आवास पर रविवार शाम दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वे टाटा सहूम के दिग्गजों में से एक थे और उन्होंने इस समूह के कई प्रमुख पदों पर काम कर किया था। आर कृष्णकुमार के निधन की सूचना सोमवार को टाट समूह ने दिया।

पद्म श्री पुरस्कार से थे सम्मानित कृष्णकुमार

टाटा ग्रुप से जुड़े एक अधिकार ने कहा कि रतन टाटा के करीबी और समूह के दिग्गज आर कृष्णकुमार का रविवार शाम निधन हो गया। वे समूह में कई पदों पर काम किया था, जिसमें ग्रुप की आतिथ्य शाखा इंडियन होटल्स भी शामिल था। वे 84 वर्षीय थे। समूह के दिग्गज आर कृष्णकुमार पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किये जा चुके थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को किया जाएगा।

मुझे जो नुकसान हुआ शब्दों में नहीं कर सकता बंया

रतन टाटा ने अपने सहयोगी को याद करते हुए कहा कि मेरे दोस्त और सहयोगी आर कृष्णकुमार के निधन पर मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैं हमेशा उस कॉमरेड को याद रखूंगा, जिसे हमने समूह के भीतर और व्यक्तिगत रूप से साझा किया था। वह एक थे। टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट के सच्चे दिग्गज और सभी को बहुत याद आएंगे।

इस तरीके से याद किया टाटा संस के अध्यक्ष ने

टाटा संस के वर्तमान अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने भी टाटा समूह में कृष्णकुमार के "विशाल योगदान के लिए शोक व्यक्त किया। मुझे उन्हें जानने का सौभाग्य मिला और जो सबसे अलग था वह एक इंसान के रूप में उनकी करुणा की गहरी भावना थी। वह हमेशा कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करना चाहते थे और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते थे। हम उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।

सीएम विजयन ने प्रकट किया शोक

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट किया कि थलास्सेरी में जन्मे कृष्णकुमार ने दक्षिणी राज्य के साथ समूह के संबंधों को मजबूत करने में मदद की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

चंदनवाड़ी श्मशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार

कृष्णकुमार कार्यकारी भूमिकाओं से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद टाटा ट्रस्ट के साथ सक्रिय थे और कथित तौर पर उस टीम का हिस्सा थे, जिसने साइरस मिस्त्री को हटाने के प्रकरण में रतन टाटा का साथ काम किया था। कृष्णकुमार का अंतिम संस्कार सोमवार शाम साढ़े चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान भूमि में किया जाएगा।

Tags:    

Similar News