Sebi Adani News: अडानी मामले पर सेबी का बड़ा कदम, वित्त मंत्री सीतारमण को देगा जांच की अपडेट

Sebi Adani News: ग्रुप के शेयरों में गिरावट के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों में शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-13 08:20 GMT

Sebi Adani News (सोशल मीडिया) 

Sebi Adani News: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल आ गया है। ग्रुप के शेयरों की स्थिति अब उतनी अच्छी नहीं रही है, जितनी 24 जनवरी से पहले थी। रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट आई। इस गिरावट को देखते हुए गौतम अडानी ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का सफल बोली प्राप्त फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) बीते दिनों वापस ले लिया था। अडानी ग्रुप को लेकर बाजार में एक बड़ी खबर सामने आई है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) इस सप्ताह वित्त मंत्रालय को अडानी समूह के 20,000 करोड़ रुपये के (एफपीओ) की जांच के बारे में अपडेट जानकारी देगा। इसके अलावा सेबी बोर्ड कथित तौर पर जांच के बारे में अपडेट करने के लिए 15 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात भी करेगा। यह जानकारी सोमवार को रॉयटर्स से प्राप्त हुई है।

वित्त मंत्री को सेबी देगा यह जानकारी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया कि अडानी समूह के शेयरों में हालिया गिरावट के दौरान नियामक द्वारा उठाए गए निगरानी उपायों पर सेबी बोर्ड केंद्रीय वित्त मंत्री को जानकारी देगा। इसके अलावा सेबी अडानी ग्रुप के ऑफशोर फंड फ्लो के जांच की भी वित्त मंत्री को अपडेट दे सकता है। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद ग्रुप को 1000 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रुप के शेयरों में गिरावट के देखते हुए गौतम अडानी अपनी कंपनी एंटरप्राइजेज का एफपीओ को वापस ले लिया था।

सेबी ग्रुप की कर रहा ये जांच

आपको बात दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सेबी अडानी ग्रुप के शेयर बाजार की दिशा की पूर्ण पैमाने पर जांच कर रहा है। सेबी अडानी समूह के व्यापार पैटर्न, निरस्त एफपीओ में अनियमितताओं और समूह के अपतटीय फंडों को देख रहा है। वहीं, ग्रुप के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट को नियंत्रित करने के लिए सेबी ने कुछ उपाय भी किए थे।

 ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स की TPO 20 रैंकिंग से बाहर

ग्रुप के शेयरों में गिरावट के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों में शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडानी ब्लूमबर्ग की दुनिया के रईसों व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर थे। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के ऊपर कंपनियों के शेयरों में शार्ट सेलिंग और ग्रुप खातों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।

फ्लैगशिप कंपनी के शेयर 3 फीसदी टूटे

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को शेयर बाजार में ग्रुप के सभी 10 कंपनियां गिरावट पर कारोबार कर रही हैं। सुबह के समय सबसे अधिक गिरावट अडानी गैस, एनर्जी और ट्रांसमिशन में देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयर बाजार में 5 फीसदी फिसले हैं। वहीं, ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 3 फीसदी टूटे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिनों की तुलना में अब ग्रुप के शेयरों में गिरावट का फीसदी कुछ कम हुआ है। इससे पहले समूह शेयरों 10-10 फीसदी तक गिरावट आई थी। कई कंपनियों शेयरों का लोअर सर्किट लगा था।

Tags:    

Similar News