भाई वाह! बाजार में बहार है, सेंसेक्स पहली बार 39 हजार के पार है

 शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रौनक दिखी। सेंसेक्स 265.54 अंक की बढ़त के साथ 38,938.45 अंक पर चल रहा है। इसकी अहम वजह धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी और वैश्विक संकेतों का सकारात्मक रुख है।

Update: 2019-04-01 06:04 GMT

मुंबई : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रौनक दिखी। सेंसेक्स 265.54 अंक की बढ़त के साथ 38,938.45 अंक पर चल रहा है। इसकी अहम वजह धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी और वैश्विक संकेतों का सकारात्मक रुख है।

ये भी देखें :अंडमान निकोबार में दो घंटे में मध्यम दर्जे की तीव्रता वाले भूकंप के नौ झटके महसूस किए गए

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 38,858.88 अंक पर बढ़त के रुख के साथ खुला। जल्द ही यह 38,960.28 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में यह 265.54 अंक की बढ़त के साथ 38,938.45 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह एनएसई का 50 कंपनियों का सूचकांक निफ्टी 62.60 अंक की तेजी के साथ 11,686.50 अंक पर चल रहा है।

ये भी देखें :पब्लिक की बेहद मांग पर, पैन के साथ आधार जोड़ने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी

ब्रोकरों के अनुसार चीन-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के चलते एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखा गया। इसके अलावा मार्च में चीन में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ी हैं, इसका भी असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 127 अंक की तेजी के साथ 38,672.91 अंक और निफ्टी 11,623.90 अंक पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News