Share Market Today: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 634 अंक फिसला, निफ्टी 181 अंक नीचे

बीते दिनों की ही तरह शेयर बाजार में आज भी सुस्ती देखी जा रही है। इसके बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) नरमी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

Update: 2022-01-20 10:15 GMT

share market 

Share Market Today : शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स आज एक बार फिर 60,000 से नीचे जा लुढ़का। निवेशकों के द्वारा की गई मुनाफावसूली के चलते बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 634 अंकों की गिरावट के साथ 59,464 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) 181 अंकों की गिरावट के साथ 17,757 अंकों पर बंद हुआ है।

बीते दिनों की ही तरह शेयर बाजार में आज भी सुस्ती देखी जा रही है। इसके बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) नरमी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स आज करीब 150 अंक फिसलकर कारोबार करता नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 60 हजार से नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स 151.88 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,946.94 पर खुला। वहीं, निफ्टी में 17 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 17921 के स्तर पर खुला है।

वहीं, आज एशियाई बाजारों से मिले जुले वैश्विक संकेत देखने को मिले। ताइवान इंडेक्स (Taiwan Index) को छोड़कर शेष सभी एशियाई बाजार हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई (Nikkei) 211 अंक ऊपर है, जबकि ताइवान इंडेक्स में 86 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। हैंगसेंग (hangseng), कोस्पी (kospi), शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite) और स्ट्रेट टाइम्स (straight times) तेजी के हरे निशान की तरफ दिख रहे हैं।

मंगलवार-बुधवार को बाजार में बड़ी गिरावट का असर

वहीं बात करें तो शेयर बाजार में पिछले दो दिन की गिरावट से अब तक निवेशकों की संपत्ति 5,24,647.66 करोड़ रुपए घट गई। BSE का सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को 656.04 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,098.82 अंक पर बंद हुआ था। जबकि, मंगलवार को यह 554.05 अंक यानी 0.90 फीसद नुकसान में रहा था।

मार्केट कैप में 5.24 लाख करोड़ रुपए की गिरावट

बता दें, कि BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन इन दो दिनों में करीब 5,24,647.66 करोड़ रुपए घटकर 2,74,77,790.05 करोड़ रुपए पर आ गया। सोमवार को BSE में लिस्टेड 30 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड 2,80,02,437.71 करोड़ रुपए पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार और बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद इन कंपनियों के मार्केट कैप में 5.24 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार से प्री-बजट रैली गायब

देश में जल्द ही बजट 2022 पेश होने वाला है। शेयर बाजार में आमतौर पर हर साल इन दिनों 'प्री-बजट रैली; देखी जाती है। लेकिन इस साल इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा। शेयर बाजार पिछले दो दिनों में 1200 अंक टूट चुका है। इसके नतीजे के रूप में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब चुके हैं।

वैश्विक संकेतों से नहीं मिल रहा कोई सपोर्ट

वहीं, घरेलू शेयर बाजार को इस समय वैश्विक संकेतों से भी कोई मदद नहीं मिल रहा। अमेरिकी, यूरोपीय तथा एशियाई बाजारों में इस समय ज्यादा तेजी नहीं है। जिससे ये भारतीय बाजार को कोई सपोर्ट नहीं दे पा रहे। इसके अलावा दिसंबर के आखिरी दिनों और जनवरी के शुरुआती 10 दिनों में भी भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पैसा निकाला है।

Tags:    

Similar News