Share Market Holiday: अक्टूबर-नवंबर में इन्वेस्टर्स इन दिन न बेच पाएंगे न खरीद पाएंगे शेयर, जानिए क्या असली वजह?

Share Market Holiday List: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) अक्टूबर महीने में कुल 11 दिन बंद रहेंगे। वहीं, नवंबर में भी कई दिन शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं।

Report :  Viren Singh
Update:2023-10-03 06:30 IST

Stock Market Holidays in October-November (सोशल मीडिया) 

Share Market Holiday List 2023: अक्टूबर महीन की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने को त्योहारों की सीजन भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत छुट्टियों के साथ हुई है। हालांकि यह छुट्टियां भी खत्म होने वाली नहीं है, क्योंकि अभी आगे और छुट्टियां पड़ने वाली है। इस महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली सहित कई तरह के पर्व-त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में इस महीने सरकारी कार्यालयों, बैकों के साथ शेयर बाजार सहित कई संस्थान शामिल हैं। अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं तो आपके लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आपको इस बात की जानकारी रहे कि अक्टूबर महीने में किस किस दिन शेयर बाजार बंद रहने वाला है, ताकि आपको निवेश करने में कोई परेशानी न हो।

इस महीने बाजार इतने दिन बंद

मिली जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) अक्टूबर महीने में कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इसमें 11 दिनों में सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। हालांकि दो दिन शेयर बाजार की छुट्टी पूरी हो गई है। जहां महीने का पहला दिन रविवार है, वहीं दूसरा दिन 2 अक्टूबर है महात्मा गांधी की जयंती, जिस दिन भी शेयर बाजार बंद है।

आज है राष्ट्रीय छुट्टी

आपको बता दें कि गांधी जयंती भारत की तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालय, स्कूल और ऐसे अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। शेयर बाजार भी आज बंद है। इसके अलावा इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) सेगमेंट में ट्रेडिंग भी बंद है। साथ ही, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा।

अक्टूबर में इतने दिन नहीं खुलेगा शेयर बाजार

7 अक्टूबर: शनिवार

8 अक्टूबर: रविवार

14 अक्टूबर: शनिवार

15 अक्टूबर: रविवार

21 अक्टूबर: शनिवार

22 अक्टूबर: रविवार

24 अक्टूबर: दशहरा

28 अक्टूबर: शनिवार

29 अक्टूबर: रविवार

इन्वेस्टर्स नवंबर में भी इतने दिन नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग

इस बार दिवाली नवंबर महीने में पड़ रही है, जिसके चलते शेयर बाजार बंद रहने वाला है। साथ ही, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते भी बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी इसलिए 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक बीएसई और एनएसई में बंद रहेगा। वहीं, 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। यानी इस महीने में निवेश कई दिनों तक शेयरों की खरीदारी या फिर बिक्री नहीं कर पाएंगे।

Tags:    

Similar News