Share Market Today : अप्रैल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर बंद

Share Market Today : अमेरिका में उपभोक्ता महंगाई दर दशकों बाद शीर्ष पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इसे थामने की कोशिशों के तहत ब्याज दरें बढ़ाने की बात कही।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-04-01 10:45 GMT

बाजार में रौनक

Share Market Today 01 april 2022 : भारतीय शेयर बाजार वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन यानी आज 1 अप्रैल को जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए ट्रेडिंग की। सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा की तेजी इंट्राडे ट्रेडिंग में दर्ज की गई जबकि निफ्टी ने 17700 का स्तर भी पार कर लिया था।

आज के कारोबारी सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 708.18 अंक यानी 1.21 प्रतिशत उछलकर 59,276.69 पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 223.25 अंक यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 17,688 पर क्लोज हुआ। वहीं, आज फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स को छोड़कर शेष सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। रियल्टी शेयरों में 2.37 फीसद की बढ़त देखी गई। निजी बैंक 2.23 प्रतिशत चढ़े। ऑयल एंड गैस सेक्टर 2.31 प्रतिशत ऊपर रहे। 

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 01 अप्रैल को यानि नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन मामूली गिरावट देखी गई। आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान में हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में जहां 37 अंकों की गिरावट देखी गई वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 27 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बता दें कि एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 58,830 तो एनएसई के निफ्टी ने 17436 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

ऐसा रहा निफ्टी का हाल

शुक्रवार को शुरू हुए कारोबार में निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी देखी गई। जबकि शेष 24 शेयर गिरावट के लाल निशान में ट्रेडिंग करते नजर आए। वहीं, सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में 15 हरे निशान में तो शेष 15 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी की बात करें, तो इसमें 117 अंकों की उछाल के साथ 36,490 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। 

बता दें, कि अमेरिका में उपभोक्ता महंगाई दर दशकों बाद शीर्ष पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने इसे थामने की कोशिशों के तहत ब्याज दरें बढ़ाने की बात कही। इसका असर अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर भी देखने को मिल रहा है। कल, 31 मार्च को Dow Jones 550.46 अंक या 1.56 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसी तरह, यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। जर्मनी के स्‍टॉक एक्‍सचेंज में करीब 1.31 फीसद और फ्रांस में 1.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाद में लंदन स्‍टॉक एक्‍सचेंज में भी 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। जानकारों का मानना है अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में नुकसान का असर भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है। 

गौरतलब है कि गुरुवार को घरेलू बाजार में सेंसेक्स 115 अंकों के नुकसान के साथ 58,568 पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 33 अंक गिरकर 17,465 पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञ मान कि आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान में हो सकती है। 

Tags:    

Similar News