Share Market Today: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा तो निफ्टी 550 अंक धड़ाम, निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे

अमेरिका में अनुमान से पहले ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका के चलते दुनिया भर के बाजारों पर एक दबाव बना हुआ है। इसके कारण आज सोमवार को भी घरेलू बाजार गिरावट में दिख रहा है। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिर गया।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-24 09:00 GMT

share market down

Share Market Today : लगातार चार सत्र में गिरावट झेलने के बाद शेयर बाजार सोमवार से काफी उम्मीदों के साथ खुला था। मगर, निवेशकों में मची भगदड़ से बाजार में हाहाकार मच गया। हालात ये रहे कि महज चंद घंटों के भीतर सेंसेक्स 1,900 से ज्यादा अंक टूट गया। वहीं निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट देखी गई।

बता दें, कि रियल्टी, मेटल (metal) और आईटी (IT) इंडेक्‍स में जबरदस्त बिकवाली का दौर रहा। इसी वजह से बाजार ने जोरदार गोता लगाया। गिरने के साथ ही सेंसेक्स 58000 से नीचे पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 17,250 अंकों से नीचे कारोबार कर रहा है। बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्र से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों ने अब तक तक़रीबन 17.5 लाख करोड़ रुपए गंवा दिए हैं। आज बाजार के गिरने की ये रफ्तार रही कि एक समय BSE पर लिस्टेड टॉप 30 स्‍टॉक में से सभी लाल निशान पर पहुंच गए। जबकि निफ्टी के 50 में से 49 स्‍टॉक में गिरावट देखी गई। आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्‍स 1,234 अंक गिरकर 57,799.70 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 377.05 अंक गिरकर 17,245.50 के स्‍तर पर आ गया था। जो बाद में बढ़कर सेंसेक्स 1900 अंक तक चला गया। 

पांच कारोबारी दिनों सेंसेक्स 3,300 अंक टूटा

बता दें कि शेयर बाजार में जारी गिरावट से सेंसेक्स पांच कारोबारी सत्र में 3,300 अंक तक टूट चुका है। निफ्टी भी 1,100 अंक नीचे आ चुका है। दोनों में करीब 5.4 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 24 जनवरी को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स (Sensex) 144.25 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 58,892.93 पर व्यापार करता देखा गया। साथ ही, एनएसई का निफ्टी 17575 पर खुलने के बाद ओपनिंग के शुरुआती मिनटों में ही 69.30 अंक यानी 0.39 फीसद की गिरावट के साथ 17,547.85 पर कारोबार कर रहा था। बाद में यह गिरावट 200 अंकों तक चली गई।

अमेरिका में अनुमान से पहले ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका के चलते दुनिया भर के बाजारों पर एक दबाव बना हुआ है। इसके कारण आज सोमवार को भी घरेलू बाजार गिरावट में दिख रहा है। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिर गया। सोमवार को प्री-ओपन सेशन से ही घरेलू बाजार लाल निशान में रहे। जैसे से ही सत्र की शुरुआत हुई, BSE का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 58,800 अंक से नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी 0.44 फीसद गिरकर 17,550 अंक से नीचे कारोबार करता देखा गया।

निफ्टी के शेयरों का ऐसा रहा हाल

आज निफ्टी के 50 पर नजर डालें तो 18 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शेष 32 शेयरों में गिरावट का लाल निशान ही हावी है। आज के कारोबार में निफ्टी ने 17599 का उच्च स्तर बनाया। और 17520 के निम्न स्तर तक जाकर दिखाया। बैंक निफ्टी में हालांकि आज तेजी है। इसमें 64 अंकों की बढ़त के बाद 37638 के स्तर देखे जा रहे हैं।

बीते हफ्ते जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी

गौरतलब है, कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। लगातार चार दिन यानी सप्ताह के 5 ट्रेडिंग सेशन में से 4 में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखा गया था। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का संवेदी निफ्टी (Nifty) 17575 के स्तर पर खुला है। प्री-ओपनिंग में आज बाजार पर नजर डालें तो बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 70.07 अंक की गिरावट के साथ 5,8967 पर ट्रेड चल रहा है जबकि एनएसई का निफ्टी 70 अंक की गिरावट के साथ 17575 के ऊपर है।

एशियाई बाजारों का हाल

वहीं, आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) 150 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। ताइवान और हैंगसेंग (hangseng) में भी गिरावट के लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। कोस्पी (kospi) और स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स (straight times index) में भी नरमी देखी जा रही है। SGX Nifty में 116 अंक की गिरावट के बाद 17520 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। 

Tags:    

Similar News