Share Market Update Today: शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 97 अंक गिरकर 59 हजार पर खुला, निफ्टी भी गिरा

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर हैं। प्रमुख एशियाई बाजारों में बढ़त है। जबकि गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-13 09:30 IST

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: ग्लोबल मार्केट से आए अच्छे संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार दबाव में दिखा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहा। सुबह 9.20 बजे बीएसई का सेंसेक्स 97.82 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 59,860.21 के स्तर पर जाकर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 26.15 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 17,832.05 के स्तर पर खुला। सेसेंक्स के 30 शेयर में से 19 शेयर लाल निशान पर रहे,जबकि 11 शेयर हरे निशान पर हैं।

आईटी इंडेक्स खूब टूटे

आज कारोबार में शेयरों में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से निफ्टी के प्रमुख इंडेक्स कुछ गिरावट पर तो कुछ बढ़त पर बने हुए हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में आई है और यह 0.81 फीसदी तक टूटे हैं। इसके अलावा फार्मा 0.21 फीसदी, एफएमसीजी 0.24 फीसदी, फाइनेंशियल इंडेक्स 0.04 फीसदी की गिरावट पर हैं। हालांकि बैंक और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर हैं। इनमें आधे फीसदी की अधिक बढ़त रही। वहीं, मेटल, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी बढ़त पर रहे और इन तीनों में भी आधे फीसदी की अधिक बढ़ देखने को मिली।

ये कंपनियां रहीं बढ़त पर

टॉप गेनर्स की लिस्ट में IndusInd Bank, Tata Steel, Adani Ent., UPL, UltraTech Cem., M&M और Power Grid हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में HCL Tech, L&T, Tech Mahindra, Apollo Hospital, Eicher Motors, RIL और Sun Pharma हैं।

एशियाई बाजारों में बढ़त

प्रमुख एशियाई बाजारों में शुक्रवार को खरीदारी का माहौल है। SGX Nifty 0.10 फीसदी मजबूत हुए हैं तो स्‍ट्रेट टाइम्‍स भी 0.40 फीसदी की बढ़त पर हैं। निक्केई 1 फीसदी टूटे हैं, जबकि हैंगसेंग 0.12 फीसदी और ताइवान वेटेड 0.74 फीसदी की बढ़त पर हैं। इसके अलावा कोस्‍पी 0.82 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.60 फीसदी उछाल पर हैं।

अमेरिकी बाजार उछले

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में गिराटव के संकेत आने का असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर दिखाई पड़ा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बदं हुए। Dow Jones 216.96 अंक की तेजी के साथ 34,189.97 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 13.56 अंक की बढ़त रही और यह 3,983.17 पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 69.43 अंक की उछाल के साथ 11,001.11 के स्तर पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News