Share Market Update Today: सेंसेक्स 878 अंक नीचे जाकर 61799 पर हुआ बंद, निफ्टी 18400 अंक नीचे

Share Market Update Today: आज बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-15 10:00 GMT

Share Market Update Today(सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने के बाद से ग्लोबल बाजार प्रभावित हुए हैं। आज कई देशों के शेयर बाजारों ने खराब प्रदर्शन किया है। इसमें भारत का भी शामिल है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह बाजार ने हल्की गिरावट पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन उसके कुछ समय बाद लगातार बाजार गिरता गया और पूरे दिन बाजार गिरावट पर ही कारोबार करते हुए शाम लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। बाजार में गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स 800 अंक से अधिक फिसला और निफ्टी 200 अंक से अधिक गिरी।

शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 878.88 अंक या 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 61,799.03 पर जाकर बंद हुआ,जबकि एनएसई का निफ्टी 245.40 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 18,414.90 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी के सभी इंडेक्स गिरावट पर बंद

गुरुवार को कारोबार में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबस अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में रही और यह 2.11 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा बैंक 1.25 फीसदी, ऑटो 0.70 फीसदी, फार्मा 0.52 फीसदी, एफएमसीजी 0.88 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 1.28 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं, मेटल 1.43 फीसदी, मीडिया 2.08 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.30 फीसदी गिरकर बंद हुए।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

गुरुवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में Britannia, Hero MotoCorp, SBI Life, NTPC, Sun Pharma, BPCL और M&M शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Tech Mahindra, Titan Company, Infosys, HDFC, Eicher Motors, JSW Steel और Grasim Inds. कंपनिया हैं।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

आज प्रमुख एशियाई बाजार भी कमजोर रहे। SGX Nifty 0.32 फीसदी, निक्‍केई 0.27 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.52 फीसदी और हैंगसोंग 1.72 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.28 फीसदी और कोस्‍पी 1 फीसदी गिरावट के साथ शंघाई कंपोजिट 0.42 फीसदी तक गिरकर किया।

फेड से सहमा अमेरिकी बाजार

दो दिन तेजी में रहने के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट आ गई। बुधवार को अमेरिका में केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने के बाद बाजार गिरावट पर बंद हुए। Dow Jones 142 अंक की गिरावट के साथ 33,966.35 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 0.61 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 11,170.89 पर जाकर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News