Share Market Update: गिरकर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 107 अंक फिसला, निफ्टी 28 अंक गिरा, Dr. Reddys टॉप गेनर्स

Share Market Update: दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बने हुए हैं। प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई है। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार खरीदारी लौटी और यह मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-16 04:22 GMT

Share Market Update (सोशल मीडिया)  

Share Market Update: इस बिजनेस वीक में घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है। बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। सुबह 9.30 बजे BSE का सेंसेक्स 107 अंक या 0.17 फीसदी नीचे जाकर 61,765.54 के स्तर पर खुला। वहीं, NSE का निफ्टी 28.55 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 18,374.85 के स्तर पर खुला। सुबह सेंसेक्स के 30 शेयर में से 12 शेयर हरे निशान पर रहे।

निफ्टी के बढ़त वाले इंडेक्स 

आज कारोबार में हर तरह बिकवाली का दौर है। निफ्टी के प्रमुख इंडेक्स में सबसे अधिक मजबूत आईटी इंडेक्स हुए हैं। इसमें 0.66 फीसदी की बढ़त है। बैंक, ऑटो और फॉर्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। बैंक 0.05 फीसदी, ऑटो 0.12 फीसदी और फार्मा 0.21 फीसदी मजबूत हुए हैं,जबकि एफएमसीजी और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही है और यह दोनों आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। इसके अलावा मेटल व रियल्टी इंडेक्स में भी गिरे हैं,जबकि मीडिया इंडेक्स में मजबूती आई है।

टॉप गेनर्स व टॉप लूजर्स

आज जो कंपनियां सुबह के समय बढ़त पर रहीं, उनमें Dr. Reddys, Cipla, Eicher Motors, Eicher Motors, Adani Ent., TCS, Wipro और Tech Mahindra हैं। वहीं, जो कंपनियां गिरावट पर कारोबार करीं,उनमें Divis Labs, Tata Steel, Apollo Hospital, HDFC Life, Bajaj Finance, JSW Steel और Bajaj Finserv हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली का माहौल

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है। SGX Nifty0.15 फीसदी और निक्‍केई 225 में 0.12 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकिस्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.21 फीसदी और हैंगसेंग 0.01 फीसदी की हल्की बढ़त पर हैं। वहीं, ताइवान वेटेड 0.38 फीसदी तेजी पर तो कोस्‍पी 0.18 फीसदी की गिरावट पर हैं,जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.15 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में रही खरीदारी

गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार उभरा है। मंगलवार को अमेरिका शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए हैं। इसमें Dow Jones 56.22 अंक की तेजी के साथ 33,592.92 पर कारोबार बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 0.87 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ,जबकि Nasdaq 1.45 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ है।

Tags:    

Similar News