Share Market Update Today: सप्ताह के पहले दिन बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 61 हजार के करीब हुआ बंद

Share Market Update Today: बाजार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज बढ़त पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी इंडेक्स में दर्ज हुई। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-23 10:00 GMT

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today:  वैश्विक बाजार से आए अच्छे संकेतों और आज दिन भर कारोबार में शेयरों में हुई खरीदारी से घरेलू शेयर बाजार में रौनक दिखाई दी। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तगड़ी उछाल पर बंद हुआ है। इससे पहले आज सुबह बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। दिन भर शेयरों में हुई खरीदारी से बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार रहा और शाम के वक्त हरे निशान पर जाकर बंद हुआ।

शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 319.90 अंक या 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 60,941.67 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 90.90 अंक उछलकर 18,118.55 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। सेंसेंक्स से 30 शेयर में से 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए,जबकि 9 शेयर गिरावट पर बंद हुए।

आईटी इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत 

सोमवार को बाजार में चौतरफा शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। आईटी इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत हुए और यह 1.88 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए। इसके अलावा बैंक 0.74, ऑटो 0.83 फीसदी, फार्मा 0.89 फीसद, एफएमसीजी 0.83 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.61 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए। वहीं, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इसमें मेटल 0.40 फीसदी और रियल्टी 0.63 फीसदी टूटे कर बंद हुए। जबकि मीडिया इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए और यह 0.14 फीसदी तक मजबूत हुए। बात अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें आज खरीदारी हुई।

बढ़त पर कारोबार करने वाली कंपनियां 

सोमवार को बढ़त पर कारोबार करने वाली कंपनियों में HUL, Sun Pharma, Tech Mahindra, Eicher Motors, UPL, TCS और Infosys हैं। गिरावट पर कारोबार करने वाली कंपनियों में UltraTech Cem., Grasim Inds., NTPC, JSW Steel, Tata Steel, L&T और Adani Ports SEZ हैं।

बढ़त पर बंद अमेरिकी बाजार

गिरावट में रहने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी पर बंद हुआ। Dow Jones 330.93 अंकों या 1 फीसदी की तेजी के साथ 33,375.49 पर जाकर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 73.76 अंक की बढ़त के साथ 3,972.61 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 288.17 अंक बढ़कर 11,140.43 के स्तर पर बंद हुआ। उधर, सोमवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल रहा।

रुपया लुढ़का

सोमवार के कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया गिरावट पर बंद हुआ। शाम के वक्त रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 0.33 फीसदी गिरकर 81,3900 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह आज रुपया ने तेजी पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीते शुक्रवार को रुपया 81.1200 पर था।

Tags:    

Similar News