Share Market Update Today: फिसलकर बाजार हुआ बंद, 17 अंक लुढ़कर सेंसेक्स पहुंचा 60910 पर

Share Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार फ्लैट पर बंद हुआ।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-28 10:15 GMT

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: आज कारोबार में रही दिन भर उथल पुथल से घरेलू शेयर बाजार दबाव में रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। लगातार दो दिन की तेजी का आज बाजार में ब्रेक लग गया। सुबह की तरह शाम के वक्त भी दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि बाजार में गिरावट हल्की देखने को मिली।

शाम के वक्त बीएसई का सेंसेक्स 17.15 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60910.28 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 9.80 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 18122.50 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। शाम को सेंसेक्स के 30 शेयर में से 14 शेयर हरे निशान पर रहे,जबकि 15 शेयर लाल निशान पर रहे। 

इन इंडेक्सों में रही तेजी

सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स में से कुछ गिरावट पर बंद हुए तो कुछ बढ़त पर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी रही और यह 0.66 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए। इसके अलावा एफएमजीसी इंडेक्स भी बढकर बंद हुए और यह 0.07 फीसदी मजबूत हुए। जबकि आईटी, बैंक फार्मा और फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। इसमें आधे फीसदी अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं, मेटल इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए,जबकि मीडिया और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

इन कंपनियों ने किया बढ़त पर कारोबार

बुधवार को जिन कंपनियों के शेयर बढ़त पर कारोबार किया, उसमें Titan Company, M&M, Power Grid, Maruti Suzuki, UPL, IndusInd Bank और Coal India Ltd हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया है, उसमें Bharti Airtel, Apollo Hospital, Hindalco, Tata Steel, Bajaj Finserv, Cipla और Divis Labs हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट

प्रमुख एशियाई बाजारों में आज गिरावट रही। SGX Nifty करीब आधे फीसदी और निक्‍केई 0.59 फीसदी की गिरावट पर कारोबार किया। स्‍ट्रेट टाइम्‍स फ्लैट पर कारोबार करते नजर आए। हैंगसेंग 2.33 फीसदी बढ़त पर रहे। इसके अलावा ताइवान वेटेड 1.29 फीसदी, कोस्‍पी 2.23 फीसदी और शंघाई कंपोजिट भी गिरावट पर रहे।

अमेरिकी बाजार फ्लैट पर बंद

सोमवार को तेजी पर रहने के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने फ्लैट पर कारोबार किया। Dow Jones 38 अंकों की तेजी रही और यह 33,241.56 पर बंद हुआ। S&P 16 अंक टूटकर 3829.25 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite भी गिरावट पर रहे। यह 145 अंक टूटकर 10,353.23 के स्तर पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News