Share Market Update Today: फिसल कर संभला बाजार, 169 अंक चढ़ा सेंसेक्स, अडाणी स्टॉक का खराब प्रदर्शन जारी

Share Market Update Today: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर आज भी शेयर बाजार पर दिखाई दिया है। लगातार तीन दिन ग्रुप ने खराब प्रदर्शन किया है। कई स्टॉक 20 फीसदी तक टूटकर बंद हुए। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-30 10:00 GMT

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: आईटी इंडेक्सों में हुई खरीदारी ने घरेलू शेयर बाजार में बूस्टर डोज का काम किया है। लगातार दिन गिरावट पर खुलने के बाद लगातार दो दिन गिरावट पर बंद होने से शेयर बाजार बच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत होकर बंद हुए। वहीं, आज भी अडाणी ग्रुप के शेयरों में शेयर बाजार में खराब प्रदर्शन किया है। दोपहर के कारोबार में ग्रुप के 3 स्टॉक 20 फीसदी लोअर सर्किट लगा।

सोमवार के शाम के कारोबार में 30 शेयरों वाले बीएसई का सेंसेक्स 169.51 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 59,5000.41 फीसदी पर जाकर कारोबार शख्म किया है। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 44.60 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,648.95 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 11 शेयर हरे निशान पर रहे।

लगातार तीन अडाणी ग्रुप का खराब प्रदर्शन

शेयर बाजार में सोमवार को अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने खराब प्रदर्शन किया है। हालांकि इस ग्रुप की कंपनियों का ऐसा प्रदर्शन कब तक चलता रहे है, यह तो भविष्य के गर्ग में छूपा हुआ है। अदानी ग्रुप के शेयरों आज लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। कई स्टॉक्स में 20-20 फीसदी की भारी गिरावट रही, जबकि कई स्टॉक बढ़त पर बंद हुए।

आईटी इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत

सोमवार के कारोबार में बाजार में मिलाजुला माहौल दिखाई दिया है। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्सों कुछ मे गिरावट रही तो कुछ बढ़त पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली और यह 1.10 फीसदी मजबूत हुए। उसके बाद बैंक इंडेक्स 0.10 और फाइनेंशिलय इंडेक्स 0.33 फीसदी बढ़त पर बंद हुए। जबकि ऑटो 0.10 फीसदी, फार्मा 0.19 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.60 फीसदी गिरावट रही। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। यह तीनों इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए।

Adani Ent. बने टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में Adani Ent., Bajaj Finance, UltraTech Cem., Bajaj Finserv, HCL Tech, Asian Paints और Coal India Ltd हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Power Grid, JSW Steel, IndusInd Bank, Bajaj Auto, L&T, ONGC और HUL कंपनियां शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला असर

सोमवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलाजुला असर दिखाई दिया। SGX Nifty 0.03 फीसदी की गिरावट पर रही तो निक्‍केई 0.16 फीसदी की बढ़त पर रहे। स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.10 फीसदी और हैंगसेंग 1.26 फीसदी की गिरावट पर कारोबार किया। इसके अलावा ताइवान वेटेड 2.92 फीसदी की तेजी पर रहे तो कोस्‍पी 1.24 फीसदी गिरावट पर रहे। वहीं. शंघाई कंपोजिट 0.71 फीसदी मजबूत पर बंद हुए।

अमेरिकी बाजरों में रही बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। Dow Jones 28.67 अंक या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 33,978.08 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 10.13 अंक बढ़कर 4,070.56 पर बंद हुआ। जबकि Nasdaq Composite 109.30 अंक की बढ़त पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News