Bullet train project: भारत में ऐसी होगी बुलेट ट्रेन, फोटो आया सामने

आपको बताते चलें कि 22 % एक्वीजीशन भूमि का हुआ हैं। एक रिपोर्ट के मुताबित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जापान ने 0.1 फीसदी के ब्याज दर पर 79हजार करोड़ रुपए का कर्ज दिया हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना हेतु लगभग 25,000 लोगों को काम-धंधे में लिया जाएगा।

Update: 2020-12-18 13:16 GMT
Bullet train project: भारत में ऐसी होगी बुलेट ट्रेन, फोटो आया सामने

नई दिल्ली: मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने अपनी रफ्तार तेज कर दी। यह बुलेट ट्रेन परियोजना महाराष्ट्र के मुंबई शहर से अहमदाबाद तक है। अहमदाबाद-मुंबई रूट कुल 508 किमी लंबा है। इस हाई स्पीड रेल की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी। यानी यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई की दूरी 2 घंटे में तय कर सकती है। तेज स्पीड के चलते एक ट्रेन सीमित स्टेशनों पर ही रुकेगी।

2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद का सफर तय कर सकेंगे

हालही में जापान एम्बेसी ने बुलेट ट्रेन कि तस्वीरें अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया। शेयर करते हुए ये कहा कि ट्रेन में कुछ बदलाव किये जाएंगे ऐसा इसलिए किया जायेगा क्योंकि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में रोलिंग स्टॉक के गाड़ियों वेगन के तौर किया जा सके। इंडियन रेलवे के लिए यह बहुत योगदान दे सकता हैं। रेल व्यवस्था को और रफ्तार देगी। इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कि वजह से शुरू में काम बहुत तेजी से हुआ लेकिन कुछ प्रॉबल्म कि वजह से महाराष्ट्र में इस काम गति धीमी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: यात्रियों को खुशखबरी: सबको मिलेगी कन्फर्म टिकट, खत्म होगी वेटिंग लिस्ट

जापान प्रधानमंत्री ने दिया बयान

1.08 करोड़ रुपए की लागत पर इस प्रोजेक्ट पहले ही लेट से शुरू हुआ था। वहीं, राजनीतिक मतभेदों का भी प्रोजेक्ट के काम पर असर पड़ सकता है। भारतीय रेलवे के सीईओ और चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि पुलों और सुरंग बनाने का कार्य भारतीय ठेकेदार कर रहे हैं। जापानी कंपनियां का काम सिग्नल, टेलीकॉम और रोलिंग स्टॉक का हैं। आपको बता दें जापान प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे साल 2018 में ये एलान किया था कि भारत में जितनी जल्दी हो सके बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जापान कमिटेड है।

जापान ने दिया 79 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेलवे बोर्ड अपना भरोसा जताया हैं। चेयरमैन वीके यादव प्रोजेक्ट कि तरक्की ले कर कहा कहा था कि महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण अगले 4 महीनों में 80 फीसदी हो जाएगा। आपको बताते चलें कि 22 % एक्वीजीशन भूमि का हुआ हैं। एक रिपोर्ट के मुताबित मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जापान ने 0.1 फीसदी के ब्याज दर पर 79हजार करोड़ रुपए का कर्ज दिया हैं। इस कर्ज को 50 साल तक के लिए लिया गया हैं। मॉरेटोरियम समय 15 साल का होगा। बुलेट ट्रेन परियोजना हेतु लगभग 25,000 लोगों को काम-धंधे में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: करोड़ों कर्मचारियों पर बड़ी खबर: अकाउंट में जल्द आएगा PF का ब्याज, ऐसे करें चेक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News