Sona Chandi Ka Bhav: सोना में तेजी...तो चांदी ने दी लोगों को राहत, जानिए 24 कैरेट सोने के दाम

Sona Chandi Ka Bhav: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-07 01:35 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: देश में इस वक्त शादियों का सीजन जारी है, इसलिए सर्राफा बाजार में सोना चांदी की मांग खूब बढ़ गई है, जिसकी वजह इसके भाव इस वक्त आसमान से बात कर रहे हैं। हालांकि आज इसके भाव में कुछ गिरावट आई है। यूपी में 07 मार्च, गुरुवार को सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। एक ओर जहां सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 200 रुपये की गिरावट आई है।

लखनऊ में सोना पहुंचा इस भाव पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगाता दो दिन से सोने के दाम में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को बाजार में 24 कैरेट सोना 280 रुपये तेज होकर 65,280 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 250 रुपये मंहगा होकर 59,850 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना 760 रुपये महंगा होकर 65 हजार रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि 22 कैरेट सोना 700 रुपए तेज होकर 59,600 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी में 200 रुपये लुढ़की

लखनऊ में गुरुवार को चांदी के रेट में 200 रुपये की कमी आई है। इसके बाद यह 74,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी के भाव में 1100 रुपए किलो तेजी आई थी और यह बढ़कर 74,700 रुपये किलो पर पहुंच गई थी। मंगलवार को यह 73,600 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

आगरा

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

नोएडा

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

वाराणसी

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

मथुरा

59,850 (22 कैरट)

65,280 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। 

Tags:    

Similar News