Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना पहुंचा 66 हजार के पास, चांदी में भी आई तेजी, जानें नए भाव

Sona Chandi Ka Bhav: 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल से भी जान सकते हैं। तो देकर जानिए आपके शहर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव क्या है?

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-09 01:32 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी के खरीदार काफी परेशान हैं, क्योंकि सर्राफा बाजार में कुछ दिनों से कीमती आभूषण के भाव ने तेजी पकड़ी हुई है। यह तेजी शादियों के लिए लोगों के बजट पर अपना गहरा असर डाल रही है। यूपी में 09 मार्च को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट्स जारी हो गये हैं। शनिवार में प्रदेश को लोगों को सोना-चांदी से झटका मिला है। सोना 150 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपए तेज हुई है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको आज अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना इतने रुपये महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 170 रुपये तेज होकर 65,880 रुपये 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 150 रुपए महंगा होकर 60,400 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोना 430 रुपये तेज होकर 65,710 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि जबकि 22 कैरेट सोना 400 रुपये उछला था और यह 60,250 रुपए 10 ग्राम पर था। बता दें कि बीते चार दिन से शहर में सोने के दाम तेज बने हुए हैं।

चांदी आज भी महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में आज भी चांदी के दाम में तेजी आई है। शनिवार को शहर में चांदी 500 रुपए तेज हुई है। इसके बाद यह 75,500 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में चांदी 500 रुपये तेज हुई थी और यह 75 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

आगरा

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

नोएडा

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

वाराणसी

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

मथुरा

60,400 (22 कैरट)

65,880 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News