Gold Silver Price: होली से पहले यूपी में सोना चांदी में आई तगड़ी गिरावट, अब इतने पर आया 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 450 रुपए टूटा है, जबकि चांदी 2000 रुपए किलो सस्ती हुई है। जानिए अब आप शहर में किस भाव पर बिक रहा कीमती आभूषण?

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-23 02:04 GMT

Gold Silver Price: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: होली त्योहार नजदीक है, ऐसे में अगर आप सोना चांदी लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसको आज ही फटाफट पूरा कर रहे हैं। यूपी सर्राफा बाजार में 23 मार्च को सोना चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शनिवार प्रदेश में जहां सोना 500 रुपये करीब सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 2 हजार रुपये टूटी है। इस गिरावट के बाद चांदी 76 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज राहत भरा दिन हैं, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के भाव कम हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को इसमें जोरदार की वृद्धि आई थी।

आज इतना सस्ता हुआ सोना

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 490 रुपये टूटकर 67,080 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 450 रुपए सस्ता होकर 61,500 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार 24 कैरेट सोना 67,570 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 61,950 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 2 हजार रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने की तुलना में चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी 2000 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद यह 76,500 रुपए किलो पर गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 1500 रुपये किलो वृद्धि आई थी और यह 78,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

आगरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

नोएडा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

वाराणसी

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मथुरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News