Gold Silver Price: होली वाले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी, जानें नए रेट्स

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम कम हुए हैं। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए टूटा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-24 01:28 GMT

Gold Silver Price: यूपी में होली वाले दिन यानी 24 मार्च को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। प्रदेश में रविवार को जहां सोने के भाव से लोगों को राहत मिली है तो वहीं चांदी से झटका मिला है। होली के दिन सोने के भाव में 100 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। प्रदेश में यह दूसरा दिन है, जब सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी के दाम में जोरदार की 1000 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में अगर आप बाजार से आज चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

आज इतना सस्ता हुआ सोना

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम कम हुए हैं। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए टूटा है और यह 66,970 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल यह 67,080 रुपये 10 ग्राम पर था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 100 रुपए सस्ता हुआ है और यह 61,400 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शनिवार को बाजार में 22 कैरेट सोना 61,500 रुपए पर कारोबार किया।

चांदी 1000 रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई है। रविवार को चांदी 1000 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 77,500 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को इसमें 2000 रुपए की गिरावट आई थी और यह 76,500 रुपए किलो पर गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

61,400 22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

आगरा

61,400 (22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

नोएडा

61,400 (22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

गाजियाबाद

61,400 (22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

वाराणसी

61,400 (22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

मथुरा

61,400 (22 कैरट)

66,970 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News