Gold Silver Price: यूपी में आज इस भाव पर बिक रहा सोना-चांदी, जानें अपने यहां के रेट

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-28 02:52 GMT

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 28 मार्च को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। गुरुवार को कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव आया है। सोना जहां एक तरफ महंगा हुआ तो वहीं चांदी के दाम गिरावट आई है। सोना 200 रुपये अधिक तेज हुआ है, जबकि चांदी 300 रुपए किलो लुढ़की है। तो जानिए आपके शहर में गुरुवार को सोना चांदी की नई कीमतें क्या हैं?

लखनऊ में सोना इस भाव पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना 220 रुपये तेज होकर 67,080 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये उछला है और यह 61,500 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोना 66,860 रुपए 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 61,300 रुपये पर था।

चांदी इतनी हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में गुरुवार को गिरावट आई है। शहर में चांदी 300 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 77,200 रुपए किलो पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 77,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

आगरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

नोएडा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

वाराणसी

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मथुरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News