Gold Silver Price: यूपी में महंगा हुआ सोना-चांदी, 24 कैरेट के लिए अब देने होंगे इतने रुपये

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार भी सोना महंगा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना 380 रुपये उछला है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-29 03:30 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 29 मार्च को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राज्य में शुक्रवार को सोना-चांदी के भाव से लोगों को झटका मिला है। सोना 300 रुपए से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी 300 रुपए किलो उछली है। ऐसे में अगर आप बाजार से कीमती आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम देने पड़ेंगे। प्रदेश में दूसरा दिन है, जब सोने के भाव उछले हैं।

लखनऊ में सोना इस भाव पर आया

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार भी सोना महंगा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना 380 रुपये तेज होकर 67,460 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपये उछला है और यह 61,850 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 67,080 रुरए 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि 22 कैरेट सोना 61,500 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी 300 रुपए उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में तेजी आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 300 रुपये किलो उछली, जिसके बाद यह 77,500 रुपये किलो पहुंची गई। इससे पहले गुरुवार को इसमें गिरावट आई और यह 77,200 रुपए किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

आगरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

नोएडा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

गाजियाबाद

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

वाराणसी

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मथुरा

61,500 (22 कैरट)

67,080 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News