Sona Chandi Ka Bhav 3 March 2024: यूपी में रविवार को सोना 930 रुपये उछला, अब आया इस भाव पर, जानें नए रेट

Sona Chandi Ka Bhav 3 March 2024: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-03 01:00 GMT

Sona Chandi Ka Bhav 3 March 2024 (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav 3 March 2024: यूपी में 03 मार्च, 2024 को सोना चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। रविवार को सोना जहां 900 से अधिक उछला है तो वहीं चांदी 500 रुपये उछली है। दाम बढ़ने के बाद सोना 64 हजार पार पहुंच गया, जबकि चांदी 75 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

सोना 900 रुपये अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के भाव ने लोगों को जबरदस्त झटका दिया है। आज शहर में सोना 930 रुपये महंगा हुआ है। इसके बाद यह 64,240 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 850 रुपये तेज हुआ है और यह 58,900 रुपये पर पहुंच गया है। यह दूसरा दिन है, जब शहर में सोने के भाव तेज हुए हैं। इससे पहले शनिवार को भी इसमें तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 63,310 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 58,050 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 500 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन चांदी के भाव बढ़े हैं। रविवार को शहर में चांदी 500 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 75 हजार रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी और यह 74,500 रुपये पर थी। शुक्रवार को यह 300 रुपये महंगी थी और यह 74,200 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

आगरा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

नोएडा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

वाराणसी

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

मथुरा

58,900 (22 कैरट)

64,240 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News