Sona Chandi Ka Bhav 6 March 2024: सोना 730 रुपये महंगा, चांदी 1000 रुपये उछली, जानें अपने शहर के रेट

Sona Chandi Ka Bhav 6 March 2024: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-06 01:00 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav 6 March 2024: यूपी में सर्राफा बाजार में 06 मार्च को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में बुधवार को लोगों को सोना चांदी के भाव में जोरदार का झटका लगा है। सोना जहां 700 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 1000 रुपये से अधिक तेज हुई है, जिसके बाद यह 75 हजार के पास आ गई है, जबकि सोना 65 हजार पर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप बाजार से कीमती आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज अधिक दम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में आज सोना इस भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में जोरदार उछला आया है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 760 रुपये महंगा होकर 65 हजार रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 700 रुपए तेज होकर 59,600 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 64,240 रुपये 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 58,900 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 1000 रुपये से अधिक हुई महंगी

लखनऊ में बुधवार को चांदी के भाव में भी जोरदार की तेजी आई है। चांदी आज 1100 रुपए किलो तेज हुई है और यह 74,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को यह 73,600 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

आगरा

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

नोएडा

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

गाजियाबाद

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

वाराणसी

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

मथुरा

59,600 (22 कैरट)

65,000 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News