Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना चांदी के नए दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में किस भाव पर पहुंचा कीमती आभूषण

Sona Chandi Ka Bhav Today: सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update:2024-01-07 06:30 IST

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी सर्राफा बाजार में 07 जनवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। सूबे में रविवार यानी नए साल की पहली छुट्टी वाले दिन 22 कैरेट सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम में आज उछाल देखने को मिला है और 20 रुपये महंगा हुआ है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज भी राहत का दिन है।

सोना का भाव 

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को सोने के दाम में उतार चढ़ाव आया है। आज 24 कैरेट सोने के दाम में हल्की तेजी आई है तो वहीं 22 कैरेट सोना स्थिर रहा है। 24 कैरेट सोना 20 रुपये तेज होकर 63,420 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम स्थिर रहे हैं और 58,150 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना का भाव 63,400 रुपये और 22 कैरेट सोना का भाव 58,150 पर था।

चांदी के नहीं बदले भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी के दाम भी स्थिर रहे हैं। इसके बाद यह 76,600 पर किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शनिवार को भी चांदी का यही भाव था। शुक्रवार को इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी और यह 76,600 रुपये पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,150 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

आगरा

58,150 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

नोएडा

58,150 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,150 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

वाराणसी

58,150 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

मथुरा

58,650 (22 कैरट)

63,420 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News