Stock Market: बजट में इस फैसले से स्टॉक मार्केट का आज भी मूड खराब, Sensex 600 अंक से अधिक फिसला

Stock Market Today: बाजार विशेषज्ञों की मानें तो स्टॉक मार्केट में आज हो रही बिकवाली कैपिटल गेन्स टैक्स के इजाफे की वजह से हो रही है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-07-24 08:15 GMT

Stock Market Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Today: संसद में पेश हुए कल केंद्रीय बजट-2024-25 के बाद से भारतीय शेयर बाजार का मूड बुधवार को भी खराब दिखा रहा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरू की, लेकिन जैसे ही दिन का कारोबार आगे बढ़ा तो गिरावट की गति और तेज हो गई। दोपहर एक बजे तक बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बाजार का सेंटीमेंट वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गए बजट में कैपिटल कैपिटल गेन्स टैक्स में हुए इजाफे के बाद से खराब हुआ है।

बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को बाजार का सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट से खुला, जबकि निफ्टी 30 अंक की गिरावट पर कारोबार शुरू किया। कुछ घंटों तक कभी शेयर बाजार ग्रीन जोन तो कभी रेड जोन पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, लेकिन जैसे ही दिन का कारोबार आगे बढ़ा तो इसमें गिरावट और तेज गई है। दोपहर एक बजे तक सेंसेक्स 591.66 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 79,837.38 अंक पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इसी तरह, निफ्टी 163.40 अंक या फिर 0.67 फीसदी टूटकर 24,315.65 अंक पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि दोपहर साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 650 से ज्यादा अंक टूट चुका था और निफ्टी 170 अंक तक टूटा गया था।

ये शेयर टूटे

बाजार में आई गिरावट का असर कई कंपनियों के कारोबार में भी असर पड़ा है। इन कंपनियों आज बाजार में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक एंजल वन 2%, ब्लूस्टार 1.5%, इंडसटावर 3%, बंधन बैंक 2%, डाबर इंडिया 3.3%, गोदरेज कंज्यूमर 3.3%, टोरेंटफार्मा 3.17%, एमफैसिस शेयर 2.62%, VSTIND शेयर 7.11% और फोनीएक्स इंडिया शेयर 4.20% की गिरावट पर कारोबार कर रहा है।

जानिए क्यों आई बाजार मे गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों की मानें तो स्टॉक मार्केट में आज हो रही बिकवाली कैपिटल गेन्स टैक्स के इजाफे की वजह से हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश किए गए बजट के दौरान कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसला का असर भारतीय शेयर बाजार में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और गिरावट पर का कारोबार रहा है। सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है, जबकि शॉर्ट टर्म में कुछ एसेट्स पर टैक्स को 20 फीसदी कर दिया गया है।

Sensex कल 1200 अंक तक टूटा था

बजट वाले दिन मंगलवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उथल पुथल के बीच शाम के वक्त गिरावट पर बंद हुआ था। दिन में सेंसेक्स 1200 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में इसमें रिकवरी हुई और मामूली गिरावट पर बंद हुआ। मंगलवार को BSE Sensex 73.04 अंक की गिरावट के साथ 80,429.04 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 30.20 अंक फिसलकर 24,479.05 के स्तर पर कारोबार खत्म किया। हालांकि कल की अपेक्षा बाजार में आज गिरावट काफी तेज देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक तो निफ्टी 150 से अधिक अंक अभी तक टूट चुका है।

Tags:    

Similar News