Stock Market Update Today: लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 255 अंक टूटकर 60427 पर हुआ बंद, अडानी एंटरप्राइजेज 7 फीसदी टूटे

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले खराब संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई पड़ा। सोमवार को बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद हुए। वहीं, वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिला जुला असर दिखाई दिया।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-13 10:00 GMT

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today:घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। वैश्विक बाजार में मिले खराब संकेतों के असर से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार टूटे है। यह दोनों इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट निफ्टी इंडेक्स में रही।

सोमवार शाम 3.30 बजे बीएसई के सेंसेक्स में 255 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 60,427.09 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी में 89.55 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट रही और यह 17,766.95 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 12 शेयरों में तेजी रही।

इन इंडेक्सों में रही सबसे अधिक गिरावट

सोमवार को कारोबार में शेयरों में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा,जिसके चलते निफ्टी कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी में आईटी इंडेक्स गिरावट पर रही और यह शाम को 1.88 फीसदी टूटकर बंद हुए। उसके बाद बैंक 0.67 फीसदी, ऑटो 0.61 फीसदी, फार्मा 0.48 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.47 फीसदी कमजोर हुए। हालांकि इस गिरावट में एफएमसीजी इंडेक्स ने थोड़ा अच्छा कारोबार किया और यह 0.04 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक गिरावट मीडिया इंडेक्स में रही और यह 2.45 फीसदी टूटकर बंद हुए। उसके बाद मेटल 1.19 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.68 फीसदी पर बंद हुए। आज हैवीवेट शेयरों में भी गिरावट रही।

अडानी एंटरप्राइजेज का रहा सबसे बुरा हाल

सोमवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया, उसमें Titan Company, L&T, NTPC, Bajaj Auto, Eicher Motors, ONGC और UPL हैं। वहीं, जिन कंपनियों में गिरावट रही, उसमें Adani Ent., Adani Ports SEZ, SBI, Infosys, TCS, HDFC Life और Tech Mahindra रहीं। आज सबसे बुरा हाल अडानी एंटरप्राइजेज का रहा है और यह 7 फीसदी टूटकर बंद हुए।

प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट

सोमवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी रही। SGX Nifty 0.11 फीसदी, निक्‍केई 0.99, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.68 फीसदी और हैंगसेंग 0.57 फीसदी की गिरावट पर रहे। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.44 फीसदी और कोस्‍पी 0.66 फीसदी की गिरावट रही। जबकि शंघाई कंपोजिट में हल्की बढ़त रहे और यह 0.53 फीसदी मजबूत हुए।

अमेरिकी बाजार फिसले 

बीते दिनों गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार की कुछ हालत सुधरी है। शुक्रवार के कारोबार में बाजार में मिलाल जुला असर दिखाई दिया। Dow Jones 169.52 अंक की उछाल के साथ 33,869.4पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 8.98 अंक की उछाल के साथ 4,090.48 पर बंद हुआ। जबकि Nasdaq Composite में गिरावट रही और यह 71.46 अंक गिरकर बंद हुए।

Tags:    

Similar News