Stock Market Update Today: कारोबार के आखिर दिन बाजार में आया जोश, सेंसेक्स 1196 अंक उछलकर बंद, निफ्टी इस साल के नए रिकॉर्ड पर

Stock Market Update Today: आज कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, निफ्टी 52 वीक का हाई बनाया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-11 10:08 GMT

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया)  

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में दमदार कारोबार देखने को मिला। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त पर कारोबार समाप्त किया है। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। शाम को कारोबार क्लोजिंग के समय BSE का सेंसेक्स 1,196.35 अंक या 1.97 फीसदी की तेजी रही और यह 61810.05 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 326.80 अंक या 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 18,355.00 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। हालांकि इससे पहले बीते दो दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए थे।

निफ्टी के अधिकतर इंडेक्सों में रही उछाल

हफ्ते के आखिरी दिन कारोबार में हर तरफ शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी पर अधिकांश इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि प्रमुख इंडेक्सों में सबसे अधिक तेजी आईटी इंडेक्स में रही और यह 3.81 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुए। इसके अलावा बैंक, फार्मा, फाइनेंशियल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। इसमें बैंक 1.28, फार्मा 0.25 और फाइनेंशियल इंडेक्स 2.17 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया है। हालांकि ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्सों में गिरावट रही और यह दोनों आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुए। वहीं, रियल्टी इंडेक्स 1.16 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए हैं।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

आज जिन कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही हैं,उसमें HDFC, HDFC Bank, Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, Hindalco और TCS रही हैं। इसमें सबसे अधिक HDFC ट्विंस में रही और यह दोनों 5 फीसदी से अधिक मजूबती पर बंद हुए हैं। वहीं, टॉप लूजर्स वाली कंपनियों की लिस्ट में Eicher Motors, Hero MotoCorp, Britannia, M&M, SBI, Kotak Bank और Divis Labs शामिल हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी में इतने शेयर हरे निशान पर बंद

शाम के वक्त सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं,जबकि 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। इससे पहले सुबह के वक्त सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त पर थे। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयर बढ़त पर और 12 शेयर गिरावट पर बंद हुए हैं।

नहीं टूटा लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड

शुक्रवार को तगड़ी तेजी के बाद भी शेयर बाजार लाइफ टाइम हाई पर पहुंचने पर नाकाम साबित हुआ है। आज सेंसेक्स 61810.05 और निफ्टी 18,355.00 पर जाकर बंद हुआ है। इससे पहले सेंसेक्स 18 अक्टूबर 2021 को 62245.43 के स्तर पर आकर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था,जबकि बैंक निफ्टी 42,236 पर पहुंचकर नया लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि शेयर बाजार का सेंसेक्स इस साल का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 30 सितंबर को सेंसेक्स 1 हजार से अधिक बढ़त बंद हुआ था। वहीं, आज निफ्टी 50 ने अपना 52 वीक हाई बनाया है।

एशियाई बाजारों मे तेजी

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का देखी गई। SGX Nifty 1.74 फीसदी निक्‍केई 2.75 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 1.63 फीसदी और हैंगसेंग 5.41 फीसदी की बढ़त पर रहे। वहीं, ताइवान वेटेड 3.61 फीसदी, कोस्‍पी 2.82 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 1.26 फीसदी तेजी पर रहे।

बढ़त पर बंद अमेरिकी बाजार

गिरावट से अमेरिकी बाजार भी उभरें है। बीते दो दिन लुढ़कर बंद होने वाला अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ है। Dow Jones में 1201.43 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स में 5.54 फीसदी उछाल के साथ 3,956.37 पर बंद हुआ,जबकि Nasdaq Composite 11,114.15 के अंक पर कारोबार खत्म किया है।

इन वजहों से आई तेजी

बाजार की तेजी पर बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका में यह लगातार चौथा महीना है,जब रिटेल इंफ्लेशन में कमी दर्ज हुई है। अक्टूबर महीने में रिटेल इंफ्लेशन दर 7.7 फीसदी दर्ज हुई,जोकि इस साल जनवरी महीने के बाद से न्यूनतम स्तर पर हैं। वहीं, बाजार विशेषज्ञों का अनुमान था कि यह 8 फीसदी तक रह सकती है। रिटेल इंफ्लेशन में गिरावट से भारतीय,अमेरिकी और प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त आई है,जबकि रुपया डॉलर के मुकाबले में मजबूत साबित हुआ है।

गुरुवार को ऐसा था कारोबार का हाल

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स सेंसेक्स करीब 420 अंकों की गिरावट के साथ 60,613 के स्तर पर बंद हुआ था,जबकि निफ्टी 128 अंक गिरकर 18,028 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News