Stock Market Update: पहले दिन फ्लैट पर खुला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी मामूली बढ़त

Stock Market Update: आज कारोबार की शुरुआत में बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त पर खुले हैं। हालांकि अब सेंसेक्स गिरावट लाल निशान पर आ गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-14 04:16 GMT

Stock Market Update (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update: ग्लोबल संकेतों से मिले जुले असर से घरेलू शेयर बाजार हल्का दबाव देखने को मिल है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट पर कारोबार की शुरुआत की है। बीते शुक्रवार को हासिल की तगड़ी बढ़त खो दी है और आज दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट पर खुले हैं। सुबह 9.30 बजे BSE का सेंसेक्स 66.89 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 61,8761.93 के स्तर पर खुला है। वहीं, NSE का निफ्टी 36.45 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18,386.15 पर खुला है। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर बढ़त पर हैं।

सेंसेक्स लुढ़का

वहीं, कारोबार शुरू होने के आधे घंटे बाद सेंसेक्स अपनी हल्की बढ़त पर खो दी है और यह लाल निशान पर कारोबार करने लगा है। 10.09 बजे 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73.78 अंक नीचे गिर गया है,जबकि निफ्टी हरे निशान पर ही कारोबार कर रही है।

निफ्टी पर यह इंडेक्स मजबूत 

सुबह के समय कारोबार में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। निफ्टी पर मेटल इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत हुए हैं। इसमें 1.5 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा आईटी, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। यह सभी आधे फीसदी से अधिक तेजी पर हैं। हालांकि बैंक, फार्मा और फाइनेंशियल इंडेक्सों में गिरावट आई है और यह आधे फीसदी से अधिक लुढ़के हैं। वहीं, रियल्टी इंडेक्स भी मजूबत साबित हुए हैं। इसमें सुबह के समय 0.33 फीसदी की तेजी रही है,जबकि मीडिया इंडेक्स लाल निशान पर हैं। वहीं, अगर हैवीवेट शेयरों की बात करें तो इसमें सुबह के समय खरीदारी हो रही है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स 

आज के टॉप गेनर्स में TATASTEEL, M&M, KOTAKBANK, INDUSINDBK, BAJFINANCE, NTP और TITAN कंपनियां रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स में DRREDDY, SBI, SUNPHARMA, MARUTI और ITC हैं।

एशियाई बाजार में मिला जुला असर

प्रमुख एशियाई बाजारों में सोमवार को मिला जुला असर दिखाई दिया है। सुबह SGX Nifty में 0.14 फीसदी तेजी आई है,जबकि निक्केई 0.76 फीसदी कमजोर साबित हुए हैं। वहीं, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 1.23 फीसदी, हैंगसेंग 2.86 फीसदी, ताइवान वेटेड 1.12 फीसदी और कोस्‍पी 0.20 फीसदी मजबूत हुआ है। शंघाई कंपोजिट भी 0.55 फीसदी की मजबूती आई है।

अमेरिकी बाजारों रही बढ़त

उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का दौर रहा। बीते शुक्रवार के कारोबार में Dow Jones 0.1 फीसदी बढ़कर 33,747.86 पर जाकर बंद हुआ। S&P 500 में 1 फीसदी की मजबूती आई और यह 3993 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा Nasdaq 1.9 फीसदी की उछाल के साथ 11,323.33 पर बंद हुआ है।

Tags:    

Similar News