Tax Free Countries: ये 10 देश जो जनता से नहीं वसूलते एक भी रुपए का टैक्स... जानिए आखिर कैसे चलती है इनकी इकोनॉमी?

Tax Free Countries: किसी भी देश की आय का मुख्य जरिया इनकम टैक्स होता है। अगर हम केवल भारत की ही बात करें तो यहां इनकम टैक्स लोगों की कमाई के अनुसार लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां लोगों से इनकम टैक्स वसूला ही नहीं जाता है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-07-23 06:17 GMT

Top 10 Tax Free Countries   (photo: social media )

Tax Free Countries: देश का आम बजट मंगलवार को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार सातवां बजट पेश कर रही है। बजट में जिस ऐलान पर देश की जनता की निगाहें सबसे ज्यादा टिकी होती हैं, वो है टैक्स छूट और इस बार के बजट से भी टैक्सपेयर यही उम्मीदें लगाए हुए बैठे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं, जहां पर एक रुपया भी इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है।

अब यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर बिन टैक्स के इन देशों की इकोनॉमी कैसे चलती हैं। तो आइए देखते हैं वे कौन से देश हैं जो नहीं लेते हैं टैक्स...

यूएई

अगर दुनिया की डायरेक्ट टैक्स मुक्त इकोनॉमी वाले देशों पर नजर डालें तो इसमें पहले नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का नाम आता है। इस देश में जनता से किसी भी तरह का कोई व्यक्तिगत टैक्स नहीं लिया जाता है। इसके बजाय, सरकार अप्रत्यक्ष करों जैसे वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है। तेल और टूरिज्म की वजह से यूएई की इकोनॉमी काफी मजबूत है। ष्हर वजह है कि यूएई में लोगों को इनकम टैक्स से राहत दी गई है।


बहरीन

अब बात दूसरे टैक्स फ्री देश की लिस्ट में शामिल बहरीन की। इस देश में भी जनता से कोई टैक्स नहीं वसूला जाता है। दुबई की तरह यहां की सरकार भी प्रमुख तौर पर टायरेक्ट टैक्स के बजाय अप्रत्यक्ष करों और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है। ऐसा माना जाता है कि ये तरीका देश के छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए बेहद अनुकूल साबित होता है और इससे इकोनॉमी में भी रफ्तार आती है।


कुवैत

कुवैत भी टैक्स-फ्री देशों की सूची में शामिल हैं। यहां पर भी कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है। कुवैत पूरी तरह से तेल पर निर्भर है। इस देश में इनकम का सबसे बड़ा स्रोत तेल है। यहां भी जनता से एक भी रुपया टैक्स के तौर पर नहीं लिया जाता है। दरअसल इसके पीछे के कारणों की बात करें, तो कुवैत की इकोनॉमी में सबसे बड़ा हिस्सा तेल निर्यात से ही आता है, जिससे सरकार को देश की जनता से डायरेक्ट टैक्स लेने की कोई जरूरत ही नहीं होती। इस मॉडल को अपनाने के बाद टैक्स-फ्री कंट्री होने के बावजूद कुवैत एक समृद्ध अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा है।


सऊदी अरब

सऊदी अरब भी ऐसा देश है जो अपनी जनता से इनकम टैक्स नहीं लेता है। मतलब इस देश ने भी जनता को इनकम टैक्स से मुक्त रखा है और यहां पर डायरेक्ट टैक्स को समाप्त किया जा चुका है। इस देश में भी लोगों को अपनी कमाई का एक भी हिस्सा टैक्स के तौर पर खर्च नहीं करना होता है। हालांकि, इस देश में भी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था मजबूत है और इससे प्राप्त होने वाले पैसों से इकोनॉमी को बूस्ट मिलता है और इसकी गिनती भी समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं में की जाती है।


द बहमास

पर्यटकों के लिए जन्नत कहा जाने वाला द बहमास देश वेस्टर्न हेमिस्फीयर में स्थित है। इस देश की खास बात है कि यहां रहने वाले नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इस की कमाई का मुख्य जरिया पर्यटन है। यहां दुनिया भर से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।


ब्रुनेई

यह इस्लामिक देश तेल के भंडार वाला देश है। ब्रुनेई इस्लामिक किंगडम दुनिया के साउथ ईस्ट एशिया में पड़ता है। यहां लोगों को किसी भी तरह का इनकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है। मतलब यहां की सरकार अपनी जनता से इनकम टैक्स नहीं लेती है।


केमैन आइलैंड्स

केमैन आइलैंड्स एक छोटा सा देश है। जो उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरेबियन क्षेत्र में पड़ता है। यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षक का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं। इस देश की खुबसूरती देखते ही बनती है। इस देश की भी सबसे खास बात है कि इस देश में भी किसी को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।


ओमान

बहरीन और कुवैत के अलावा खाड़ी देश ओमान भी अपनी जनता से इनकम टैक्स नहीं देता है। मतलब साफ है कि ओमान के जो नागरिक हैं, उन्हें भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसकी वजह ओमान का मजबूत ऑयल और गैस सेक्टर माना जाता है।


कतर

ओमान, बहरीन और कुवैत की तरह ही कतर का भी यही हाल है। कतर भी अपने ऑयल सेक्टर में काफी मजबूत है। यह देश भले ही छोटा है लेकिन यहां रहने वाले लोग काफी अमीर हैं। यहां पर भी सरकार अपने लोगों से इनकम टैक्स नहीं वसूलती है।


मोनाको

यूरोप स्थित मोनाको काफी छोटा देश है। इसके बावजूद भी यहां के नागरिकों से कभी भी इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है। यह देश भी अपनी इकोनॉमी को काफी मजबूत बनाए हुए है।



Tags:    

Similar News