Twitter shut India offices: भारत में बंद हुए ट्विटर के दो ऑफिस, इन वजहों से उठाया एलन मस्क ने कदम

Twitter Shut India offices: विज्ञापनदाताओं के बाहर होने के कारण ट्विटर को राजस्व में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा था। इस साल के अंत तक मस्क ट्विटर का सीईओ पद भी छोड़ सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-17 07:06 GMT

Twitter shut India offices (सोशल मीडिया) 

Twitter shut India offices:  ट्विटर इंक ने भारत में दो कार्यालयों को बंद कर दिया है। इन कार्यालयों को बंद करने के बाद कंपनी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। ट्विटर ने यह कदम एलन मस्क के मिशन लागत को कम करने और सोशल मीडिया सेवा को प्रॉफिट प्राप्त करने के लिए रेखांकित किया है।

मुंबई और दिल्ली में कार्यालय बंद

भारत में ट्विटर के तीन कार्यालय हैं, जोकि बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में हैं। कंपनी ने इनमें जिन अपने कार्यालयों को बंद किया है, वे देश की राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित थे। हालांकि बेंगलुरु कार्यालय में परिवर्तन नहीं किया है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारी इंजीनियर हैं जो सीधे अमेरिकी कार्यालय को रिपोर्ट करते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

इन वजहों से बंद हुआ भारत का कार्यालय

भारत में तीन में से दो कार्यालयों को बंद करने का कदम 2022 के अंत में हुई ट्विटर इंडिया पर हुई बड़े पैमाने पर हुई छंटनी को लेकर देखा जा रहा है। तब ट्विटर ने भारत में अपने 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। यह छंटनी कुल कर्मियों की 90 फीसदी थी। यह छंटनी लागत में कटौती करने के उद्देश्य से की गई थी।

शामिल होने के बाद मस्क ने किये कई संगठनात्मक परिवर्तन

बता दें कि टेस्ला के सीईओ व अरबपति उद्योगपत्ति एलन मस्क ने बीते साल अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद ट्विटर में मस्क ने भुगतान सेवा के रूप में ट्विटर-सत्यापित ब्लू चेक-मार्क सहित कई उत्पाद और संगठनात्मक परिवर्तन किए थे। इस परिर्वतन में 7,500 कर्मचारियों की छंटनी भी शामिल है, जिसमें ट्विटर के सीईओ रहे पराग अग्रवाल ने भी इस्तीफा दिया था।

ट्विटर पर मुकादमा दायर

वैश्विक स्तर पर $44 बिलियन की खरीद के बाद से ट्विटर अपने सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन कार्यालयों के लिए लाखों डॉलर के किराए का भुगतान करने में विफल रहा है। अवैतनिक सेवाओं पर कई ठेकेदारों द्वारा मुकदमा दायर किया गया है और पैसे जुटाने के लिए कई चीजों की नीलामी भी हुई है।

मस्क ने बताई राजस्व की गिरावट की वजह 

नवंबर 2022 में मस्क ने कहा था कि, विज्ञापनदाताओं के बाहर होने के कारण ट्विटर को राजस्व में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा था। सूचना के मुताबिक, चौथी तिमाही के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का राजस्व लगभग 35 प्रतिशत गिरकर 1.025 अरब डॉलर हो गया। इस बात का खुलासा शीर्ष विज्ञापन कार्यकारी ने कर्मचारियों की बैठक में किया।

मस्क छोड़ सकते हैं ट्विटर सीईओ पद

मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि मस्क ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक कंपनी को स्थिर करने और इसे वित्तीय रूप से व्यवहार्य बनाने के बाद ट्विटर सीईओ के रूप में पद छोड़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News