Gold Silver Price 6 December 2023: यूपी में सोना चांदी हुआ धड़ाम...जानिए इसके बाद आपके शहर में किस भाव पर आया 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price 6 December 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम जबरदस्त गिरावट हुई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1,090 हजार रुपए सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-06 00:00 GMT

up gold silver price (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price 06 December 2023: उत्तर प्रदेश में 06 दिसंबर को सोना-चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। बीते दिनों महंगे होने के बाद सोना चांदी के भाव जोरदार की गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में बुधवार को सोने के दाम 1 हजार रुपए से अधिक की गिरावट हुई है, जबकि चांदी 2 हजार रुपए टूटी है। इस गिरावट पर के बाद जहां सोना 64 हजार से नीचे आ गया है तो वहीं चांदी 80 हजार रुपये नीचे कारोबार करने लगी है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी कीमती आभूषण आम आदमी से अभी दूर है। जानिए आपके शहर में आज किस भाव पर सोना चांदी मिल रहा है?

गोल्ड 1 रुपए से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम जबरदस्त गिरावट हुई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1,090 हजार रुपए सस्ता होकर 63,260 हजार रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1 हजार रुपये सस्ता होकर 58 हजार रुपये सस्ता हो गया है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 64,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 59 हजार रुपये 10 ग्राम पर था। सोमवार को 24 कैरेट सोना 63,910 और 22 कैरेट सोना 58,600 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 2000 रुपए टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में भी जोरदार की गिरावट हुई है। आज शहर में चांदी 2 हजार रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद 78,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले मंगलवार को यह 80,500 रुपये किलो पर थी

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

58,000 (22 कैरट)

63,260 (24 कैरट)

आगरा

58,000 (22 कैरट)

63,260 (24 कैरट)

नोएडा

58,000 (22 कैरट)

63,260 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,000 (22 कैरट)

63,260 (24 कैरट)

वाराणसी

58,000 (22 कैरट)

64,350 (24 कैरट)

मथुरा

58,000 (22 कैरट)

63,260 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News