UP Gold Silver Price 07 October 2023: यूपी में सोना चांदी के भाव में आया उतार चढ़ाव, आपके शहर में पहुंचा इस रेट्स पर

UP Gold Silver Price Today 07 October 2023: सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं।

Report :  Viren Singh
Update:2023-10-07 05:30 IST

UP Gold Silver Price Today 07 October 2023 (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 07 October 2023: यूपी बुलियन मार्केट में 07 अक्टूबर को सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। कई दिनों तक राहत देने के बाद सूबे में फिर से सोने के भाव बढ़ गए हैं, जबकि चांदी के भाव राहत मिली है। शनिवार को प्रदेश में सोना मामूली उछाल के साथ 70 रुपये 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, चांदी के भाव 500 रुपये किलो की गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले सूबे में लगातार सोना चांदी के भाव से लोगों को राहत मिल रही थी।

सोना 70 रुपये हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना हल्का तेज हुआ है। 24 कैरेट सोना 70 बढ़कर 57,380 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 100 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद यह सोना 52,650 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोने के भाव 220 रुपये की गिरावट हुई थी। 24 कैरेट सोना 57,310 रुपये 10 ग्राम और कैरेट सोना 52,550 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में जहां सोना महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। शनिवार को 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद बाजार में चांदी का भाव 70,600 रुपये किलो पर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। यह 71,100 रुपए किलो पर थी।

अन्य शहरों में सोने के ताजा भाव

कानपुर

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

आगरा

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

नोएडा

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

वाराणसी

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

मथुरा

52,650 (22 कैरट)

57,380 (24 कैरट)

जानिए किस किस दिन जारी होते हैं सोना चांदी के दाम

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में SMS के माध्मय से नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News