UP Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता, आज चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के नए भाव

UP Gold Silver Price Today 12 August 2023: लखनऊ में लगातार दो दिन चांदी टूटने के बाद शनिवार को यह स्थिर रही है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव शहर के सर्राफा बाजार में 73,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी यही भाव था।

Update: 2023-08-11 23:23 GMT
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

UP Gold Silver Price Today 12 August 2023: यह तीसरा दिन है, जब लखनऊ में सोना के भाव में गिरावट दर्ज हुई। लखनऊ सर्राफा बाजार में 12 अगस्त को सोना चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि शहर में शनिवार को भी लोगों को सोने के भाव से राहत मिली है। सोने की गिरावट का यह तीसरा दिन है। सोना 160 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी शुक्रवार को 500 रुपये की गिरावट के बाद शानिवार को बाजार में स्थिर रही है, जिसके बाद यह 73,000 पर ट्रेंड कर रही है। इस बीच, अगर आप बाजार से सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो फटाफट पूरा कर लीजिए, क्योंकि बीते तीन दिनों कीमती आभूषण काफी सस्ता हुआ है।

सोना 160 रुपए हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में कमी आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये सस्ता होकर 59,660 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपये कम होकर 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 59,820 रुपए और 22 कैरेट सोना 54,540 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ में लगातार दो दिन चांदी टूटने के बाद शनिवार को यह स्थिर रही है। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव शहर के सर्राफा बाजार में 73,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी यही भाव था।

अन्य शहरों में सोना का भाव

कानपुर

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

आगरा

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

नोएडा

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

वाराणसी

54,700 (22 कैरट)

59,660 (24 कैरट)

मथुरा

54,700 (22 कैरट)

59,600 (24 कैरट)

जानें कब जारी होते हैं सोना चांदी के भाव

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News