UP Gold Silver Price Today: यूपी में बढ़ गए सोना चांदी के दाम, लखनऊ में सोना पहुंचा 56 हजार पार

UP Gold Silver Price Today 13 January 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी में चांदी की तुलना में सोना के भाव अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद लखनऊ, कानपुर सहित कई जिलों में सोना 56 हजार के पार चला गया है।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-13 11:12 IST

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 13 January 2023: भारतीय सहित यूपी सर्राफा बाजार में 13 जनवरी, 2023 के कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश में सोना चांदी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद सोना जहां 56 हजार के पार पहुंच गया है तो वहीं चांदी 72 हजार के करीब कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। वही, खरीदारी करने से पहले सोना चांदी के भाव के जानकारी जरूर लें, ताकि बाजार में कोई भाव को लेकर समस्या न रहे। सोना चांदी ताजा भाव यहां दिये हुए हैं।

लखनऊ में सोना चांदी का आज का भाव

शुक्रवार को लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 220 रुपए महंगा होकर 56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 200 रुपए बढ़कर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी आज महंगी हुई है। हालांकि चांदी में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 72 हजार रुपये किलो हो गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51750 रुपये (22 कैरट) 56440 (24 कैरट)

• कानपुर : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• आगरा: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• नोएडा: 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• मथुरा : 51700 (22 कैरट), 561400 (24 कैरट)

राज्य में चांदी का भाव

यूपी में आज चांदी का औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में गुरुवार को चांदी का भाव 71,900 रुपये पर है।

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी किये जाते हैं वह सांकेतिक दाम होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी का सही दाम जनाने के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं।

दिन में इतने बार जारी होते हैं भाव 

बता दें कि सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग जरूर देखें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता व क्वालिटी की पहचान होती है। सोना में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। आईबीजेए के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को भाव जारी  किये जाते हैं। 

Tags:    

Similar News