Sona-Chandi Ke Bhav: फटाफट कर लीजिए आज सोना और चांदी की खरीदारी, आई गिरावट

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना कुछ सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये टूटा है। चांदी के दाम में भी गिरावट आई है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-16 01:35 GMT

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav: शादियों को सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बाजार में सोना और चांदी की मांग भी बढ़ गई है। मांग तेज होने की वजह से सोना और चांदी आए दिन महंगा भी हो रहा है, लेकिन अगर आप खरीदारी का मन बनाए हैं तो इसको आज ही पूरा कर लीजिए। यूपी में 16 जुलाई को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को कीमती आभूषण के भाव से गिरावट आई है। सोना 100 रुपये टूटा है तो वहीं चांदी 300 रुपये किलो सस्ती हुई है।

सोना इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना कुछ सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये टूटा है। इस गिरावट के बाद यह 73,790 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 100 रुपए 10 ग्राम पर कम हुआ है और यह 67,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सोमवार को 24 सोना 73,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 67,750 रुपए 10 पर था।

चांदी 300 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। मंगलवार को चांदी 300 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 95,200 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले सोमवार को चांदी 95,500 रुपये किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

आगरा

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

नोएडा

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

वाराणसी

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

मथुरा

67,650 (22 कैरट)

73,790 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News