Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में सोना चांदी के दाम हुए धड़ाम, फटाफट लीजिए खरीद, जानें नए रेट

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-19 01:39 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: अगर आप यूपी हैं और कीमती आभूषण लेने जा रहे हैं तो फटाफट इसको ले लीजिए कहीं ऐसा न हो कि इसके दाम बढ़ जाएं। दरअसल, कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में सोना चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली रही है। यूपी सर्राफा बाजार में 19 जनवरी को सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को भी राज्य में सोना चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। सोना 300 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 400 रुपये किलो टूटी है। ऐसे में जान लीजिए कि आपके शहर में 24 कैरेट सोना किस भाव पर पहुंच गया है?

सोना इतना रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 350 रुपये सस्ता हुआ है और यह 62,770 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपये टूटा है। इसके बाद यह 57,550 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को भी सोने के दाम में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट गोल्ड 63,100 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 400 रुपए लुढ़की

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दिन चांदी के भाव टूटे हैं। शुक्रवार को भी शहर में चांदी सस्ती हुई है। आज चांदी 400 रुपये किलो सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 75,500 रुपये किलो पर आ ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 600 रुपये किलो सस्ती हुई थी और 75,900 रुपये किलो पर आ गई थी। बुधवार को 300 रुपये टूटी थी और चांदी 76,500 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,550 (22 कैरट)

62,770 (24 कैरट)

आगरा

57,550 (22 कैरट) 

62,770 (24 कैरट)

नोएडा

57,550 (22 कैरट)

62,770 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,550 (22 कैरट)

62,770 (24 कैरट)

वाराणसी

57,550 (22 कैरट)

62,770 (24 कैरट)

मथुरा

57,550 (22 कैरट)

62,770 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News