Sona Chandi Ka Bhav: बदल गए यूपी में सोन चांदी के भाव, जानें आज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का दाम ?

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-20 01:32 GMT

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी की सर्राफा बाजार में 20 फरवरी को सोना और चांदी के ताजा रेट जारी हो गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को लोगों को कीमती आभूषण के दाम से झटका मिला है। सोना के दाम में 200 रुपये से अधिक की तेजी आई है, जबकि चांदी के दाम में 500 रुपए की हुई गिरावट के लोगों को राहत मिला है। ऐसे में अगर आज कोई भी व्यक्ति सोना चांदी लेने बाजार जा रहा है तो इसको सोने के लिए अधिक दाम देना पड़ेगा, जबकि चांदी के भाव से उसे राहत मिलेगी।

सोना 200 रुपए से अधिक हुआ तेज

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपये तेज हुआ है और यह 62,820 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 250 रुपये तेज हुआ और यह 57,600 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 62,550 रुपये 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 57,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में 500 रुपए गिरा

लखनऊ सर्राफा बाजार में जहां सोना महंगा हुआ तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को चांदी 500 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 76 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 76,500 रुपए किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

आगरा

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

नोएडा

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

वाराणसी

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

मथुरा

57,600 (22 कैरट)

62,820 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News