Gold Silver Price 20 Nov 2023: सोना चांदी के नए रेट्स हुए जारी, आपके शहर में इस भाव पर मिल रहा आज 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price 20 Nov 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने के तेजी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना स्थिर रहा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-11-20 00:15 GMT

Gold Silver Price 20 Nov 2023 (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price 20 Nov 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 20 नवबंर को सोना चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में सोमवार को जहां सोने के भाव में तेजी आई है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। आज 24 कैरेट सोना 50 रुपये उछला है, जिसके बाद यह 61 हजार रुपये के पार कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के साथ आज 22 कैरेट सोना भी स्थिर रहा है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदना चाहते हैं तो जान लीजिए कि इसके नए भाव क्या हैं?

लखनऊ में सोना इस भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने के तेजी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना स्थिर रहा है। आज 24 कैरेट सोना 50 रुपये महंगा होकर 61,840 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 56,700 रुपये 10 ग्राम पर है। कल इसमें कुछ पैसों की गिरावट आई है, जिसके बाद से इसका यही भाव है। इससे पहले रविवार को 24 कैरेट सोना 61,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 61,790 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

रविवार सस्ती होने के बाद सोमवार को लखनऊ में चांदी के भाव स्थिर है। आज शहर में चांदी 76,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले रविवार को चांदी के भाव 500 रुपये कम हुआ था और यह 76,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

आगरा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

नोएडा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

वाराणसी

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

मथुरा

56,700 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News