UP Gold Silver Price Today: यूपी में फिर गिरा सोने के भाव, अब 10 ग्राम के लिए मात्र देने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों सोने के भाव लगातार दो दिन गिरे हैं। इसके गिरावट के बाद लखनऊ में 10 ग्राम सोने के भाव इतने पर आ गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-22 00:52 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 22 February 2023: अगर आप शादी के लिए कीमती आभूषण सोना और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए एक राहत वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश में सर्राफा बाजार में सोना चांदी (Gold Silver) के 22 फरवरी को लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को प्रदेश वासियों को सोने के भाव से राहत मिली है। सोने के भाव में राहत का सिलसिला बीते दो दिन से जारी है। दाम गिरने के बाद सोना अब 57 हजार के नीचे आ गया है। वहीं, आज चांदी के प्रदेश में स्थिर रहे हैं। इसके बाद चांदी 68 हजार के करीब बने हुए हैं।

बुधवार को सोने का भाव

लखनख सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव 120 रुपए कम हुए हैं। उसके बाद शहर में सोना 58,880 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के दाम 100 रुपए कम हुए हैं और यह 52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में दोनों कैरेट सोने के भाव में रही थी।

बुधवार को चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। इसके बाद शहर में चांदी 68,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में चांदी के भाव यही रहे थे।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,215 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,720 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,150 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 21, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,688 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,504 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 880 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,68,800 रुपए

प्रमुख शहरों में सोना का भाव

कानपुर

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

आगरा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

नोएडा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

वाराणसी

52100 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

मथुरा

52100 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

सोना खरीदते वक्त इन चीजों का दें ध्यान

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव जो जारी होते हैं, वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जोड़ा होता है। अगर आप बाजार में सोने की खरीदने वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होता है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ देर में आपके फोन में एसएमएस के जरिए भाव मिल जाएंगे। इसके अलावा आप हर दिन के सोना चांदी के भाव की सटीक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News