Gold Silver: सोना 100 रुपये टूटा, चांदी आई इस रेट पर, यूपी में आज ये है गोल्ड-सिल्वर का हाल

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में कमी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 120 रुपए सस्ता हुआ है

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-23 01:40 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: आज सावन का दूसरा दिन है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो इसको फटाफट पूरा कर लीजिए। यूपी में 23 जुलाई के सोना और चांदी के भाव नए भाव आ गए हैं। मंगलवार, सावन के दूसरे दिन लोगों को सोने के भाव से राहत मिली है। सोना 100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि आज चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दाम में आई गिरावट के बाद सोना 74 हजार पर ट्रेंड कर रहा है।

गोल्ड 100 रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम में कमी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 120 रुपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 74,000 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम हुआ है और यह 67,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 74,120 रुपए और 22 कैरेट सोना 67,950 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी स्थिर

लखनऊ बुलियन मार्केट में आज जहां सोने के भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी में कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दिया है। चांदी स्थिर होने के बाद 91,500 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले सोमवार को भी चांदी का यही भाव था। रविवार को चांदी 1750 रुपए टूटी थी, जिसके बाद यह 91,500 रुपये किलो पर आ गई थी, तब से यह इसी भाव पर है।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

आगरा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

नोएडा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

वाराणसी

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

मथुरा

67,850 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Tags:    

Similar News